Delhi Election Results 2025: कालकाजी विधानसभा से आतिशी को मिली जीत, BJP के रमेश बिधूड़ी हारे
नई दिल्ली। कालकाजी विधानसभा से आतिशी को जीत गई हैं। उन्होंने भाजपा के रमेश बिधूड़ी को हरा दिया है। इस सीट पर कांग्रेस ने अलका लांबा को चुनाव मैदान में उतारा था।
‘आप’ के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने जंगपुरा से हार स्वीकार कर ली है, जबकि पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल को नयी दिल्ली से हार मिली है। शीला दीक्षित के नेतृत्व में 15 वर्षों तक शासन करने वाली कांग्रेस किसी सीट पर आगे नहीं है।
दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने दिल्ली की जनता का जनादेश स्वीकार करते हुए कहा है कि वह अवश्य जीत गई हैं, लेकिन आम आदमी पार्टी का संघर्ष दिल्ली की जनता के लिए जारी रहेगा। सुश्री आतिशी ने शनिवार को पत्रकारों से कहा, “कालकाजी विधानसभा की जनता का धन्यवाद करना चाहती हूं कि उन्होंने मेरे ऊपर भरोसा जताया। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को बधाई देना चाहती हूं, जो बाहुबल, गुंडागर्दी, मार पिटाई का सामना करते हुए जमीनी मेहनत कर जनता तक पहुंचे।”
उन्होंने कहा, “दिल्ली की जनता का जनादेश हमें स्वीकार है। मैं अपनी सीट जीती हूं लेकिन यह जीत का समय नहीं है। यह जंग जारी रहेगी। भाजपा की तानाशाही के खिलाफ जंग जारी रहेगी।”
ये भी पढ़ें -दिल्ली में भाजपा की प्रचंड जीत, BJP मुख्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे पीएम मोदी
