माथे पर तिलक, भगवा दुपट्टा...भगवान की शरण में टीम इंडिया के खिलाड़ी, जगन्नाथ पुरी धाम के किए दर्शन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

भुवनेश्वर। इंग्लैंड के खिलाफ कटक के बाराबती स्टेडियम में रविवार को होने वाले दूसरे एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच से पहले भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती और अक्षर पटेल ने शनिवार को पुरी में श्री जगन्नाथ मंदिर के दर्शन किए और भगवान बलभद्र, देवी सुभद्रा और भगवान जगन्नाथ का आशीर्वाद लिया। पुलिस ने कहा कि खिलाड़ियों ने सुरक्षाकर्मियों की निगरानी में दर्शन किए। 

वाशिंगटन सुंदर ने बाद में कहा, दर्शन करके बहुत अच्छा लग रहा है। पुलिस ने भुवनेश्वर और कटक के बीच खिलाड़ियों की आवाजाही के लिए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की है। खिलाड़ी कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह-सुबह मंदिर पहुंचे और श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासन (एसजेटीए) ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। खिलाड़ियों को बहेराणा द्वार से होते हुए रत्न सिंहासन तक ले जाया गया, जहां उन्होंने भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा की पूजा-अर्चना की।

ये भी पढे़ं : IND vs ENG : सीरीज जीतने के इरादे से मैदान पर उतरेगा भारत, रोहित शर्मा की फॉर्म चिंता का विषय

संबंधित समाचार