कुलगाम में आतंकियों के मंसूबे सुरक्षाबलों ने किए नाकाम, शक्तिशाली आईईडी को किया निष्क्रिय
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में शुक्रवार को एक मस्जिद के पास लगाए गए शक्तिशाली विस्फोटक उपकरण (आईईडी) का समय पर पता लगाकर सुरक्षा बलों ने उसे सफलतापूर्वक निष्क्रिय कर दिया जिससे एक बड़ी दुर्घटना होने से टल गयी। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि राष्ट्रीय राइफल्स, जम्मू-कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान सूमह और केन्द्रीय रिजर्व …
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में शुक्रवार को एक मस्जिद के पास लगाए गए शक्तिशाली विस्फोटक उपकरण (आईईडी) का समय पर पता लगाकर सुरक्षा बलों ने उसे सफलतापूर्वक निष्क्रिय कर दिया जिससे एक बड़ी दुर्घटना होने से टल गयी।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि राष्ट्रीय राइफल्स, जम्मू-कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान सूमह और केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल की संयुक्त गश्ती दल को कुलगाम के गांव शुरत में एक मस्जिद के पास पाइप के साथ लगी कुछ संदिग्ध वस्तु दिखी। जिसके बाद सुरक्षा बलों ने इलाके को सील कर दिया और इलाके में मौजूद लोगों को तुरंत वहां से निकलने को कहा।
बाद में बम निष्क्रिय दस्ते को तलब किया गया और आईईडी को बिना किसी क्षति के सफलतापूर्वक निष्क्रिय कर दिया गय। उन्होंने कहा कि अगर इसका पता नहीं चल पाता और उसे निष्क्रिय नहीं किया जाता तो बड़ी संख्या में लोगों की जानमाल को नुकसान हो सकता था। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।
