आज का राशिफल। 9 फरवरी, 2025

मेष
आज पैतृक संपदा से लाभ प्राप्त होगा। सभी काम समय पर पूरे हो जाएंगे। व्यवसाय में बड़ा बदलाव कर सकते हैं। जीवनसाथी के व्यवहार से आप आनंदित रहेंगे। बौद्धिक कार्यों में आप काफी व्यस्त रहने वाले हैं।
वृष
आज का दिन आपके लिए कुछ चुनौतीपूर्ण हो सकता है। अल्प लाभ के लिए कोई गलत काम न करें। आपको अपनी आर्थिक स्थिति की चिंता रहेगी। बुरे व्यवहार के लोगों से मित्रता हो सकती है। परिवार के सदस्यों से अपने संबंध अच्छे रखें।
मिथुन
आज सभी कार्य समय पर पूरे हो जाएंगे, जिसके कारण काफी दिनों से चला आ रहा तनाव समाप्त होगा। नई योजनाओं को क्रियान्वित करने में आसानी होगी। कारोबार में बड़ी उपलब्धियां अर्जित हो सकती है। परिवार में कुछ मांगलिक उत्सव हो सकते हैं।
कर्क
आज गलत कार्यों की तरफ आपका रूझान बढ़ेगा। दूसरों के मामलों में बीच-बचाव करने से बचें। व्यापार में समझौते करते समय सावधानी रखनी चाहिए। गृहकलह से बचने के लिए अपनी वाणी में नियंत्रण रखें।
सिंह
आज धार्मिक स्थलों की यात्रा कर सकते हैं। व्यापार में नए अनुबंध होने की संभावना है। आपके काम की गुणवत्ता में वृद्धि होगी। अपने उद्देश्यों को लेकर विचलित न हों। घर की साज-सजावट का आप पूरा ध्यान रखेंगे। वैवाहिक संबंधों में प्रेम भाव बढ़ेगा।
कन्या
आज आपको भागदौड़ अधिक करनी पड़ेगी। दूसरों के काम में हस्तक्षेप न करें। शंका करने की प्रवृत्ति के कारण लोग आपसे नाराज हो सकते हैं। बच्चे पढ़ाई को लेकर थोड़ी समस्या महसूस करेंगे। वाहन चलाते समय सावधानी रखें।
तुला
आज अपने कार्यों को व्यवस्थित रखें। धन के मामले को लेकर किसी पर अधिक विश्वास न करें। बॉस आपके काम के ऊपर काफी निर्भर रहेंगे। विदेश यात्रा हो सकती है। गंभीर और बुद्धिमान लोगों की संगत में रहना पसंद करेंगे।
वृश्चिक
आज नया काम शुरू करने से आपको बचना चाहिए। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई से विचलित हो सकता है। महिला जातकों को स्वास्थ्य की समस्या हो सकती है। अनावश्यक बातों पर ज्यादा ध्यान न दें। समाज में लोग आपकी आलोचना कर सकते हैं।
धनु
आज आपको व्यवसाय में शानदार लाभ मिलेगा। धन संबंधित परेशानियां दूर होंगी। अधूरे कार्यों को आप पूरा कर लेंगे। धर्म-कर्म के प्रति आपकी आस्था मजबूत होगी। किसी बड़ी कंपनी से नौकरी के बड़े ऑफर मिलने के योग बन रहे हैं।
मकर
आज नए कार्यों को शुरू न करें। आपकी गलतियां लोगों के सामने आ सकती हैं। झिझक के कारण आपको अपनी बातों को ठीक तरह से रखने में भी मुश्किल होगी। आपको फोकस करने में आसानी होगी। पुराना ऋण चुकाने का दबाव रहेगा।
कुंभ
आज आपकी कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। बच्चों को लेकर थोड़े चिंतित रहेंगे। क्रोध व जल्दबाजी के कारण काम बिगड़ सकते हैं। प्रेमी जन को विवाह के लिए प्रपोज कर सकते हैं। रियल एस्टेट को लेकर बड़ी डील हो सकती है।
मीन
आज नए कार्यों से लाभ प्राप्त होगा। उत्तम भोजन का आनंद उठाएंगे। जीवनसाथी से अपने दिल की बातें शेयर करेंगे। व्यापार में अदूरदर्शी निर्णय लेने से बचना चाहिए। आलस्य की वजह से काम प्रभावित हो सकते हैं। लोभ-लालच से आपको बचना चाहिए।