रुद्रपुर में हुई लाखों की चोरी का पुलिस ने किया खुलासा
अमृत विचार, रुद्रपुर। रुद्रपुर की पाश कॉलोनी में हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा किया। बिलासपुर रोड से दो अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है जबकि एक अभियुक्त फरार हो गया। शुक्रवार को रुद्रपुर कोतवाली में एएसपी देवेंद्र पिंचा ने पंचवटी देव होम्स और सिटीवन कॉलोनियों में हुई चोरियों का खुलासा किया। उन्होंने …
अमृत विचार, रुद्रपुर। रुद्रपुर की पाश कॉलोनी में हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा किया। बिलासपुर रोड से दो अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है जबकि एक अभियुक्त फरार हो गया। शुक्रवार को रुद्रपुर कोतवाली में एएसपी देवेंद्र पिंचा ने पंचवटी देव होम्स और सिटीवन कॉलोनियों में हुई चोरियों का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि डिबडिबा से बिलासपुर की ओर जाने वाले मार्ग पर पॉपुलर के खेत मे तीन संदिग्ध बैठे हुए हैं। इस पर पुलिस ने तीनों की घेराबंदी की।
इस दौरान एक आरोपी मौके से फरार हो गया जबकि दो अभियुक्तों को पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस पूछताछ में उन्होंने अपना नाम सोढ़ी कॉलोनी बनखंडी थाना बिलासपुरए रामपुर यूपी निवासी धर्मपाल पुत्र ठाकुरदास एवं ग्राम साहनपुर थाना बिसौली बदायूं यूपी निवासी अनिल पुत्र मुंशी लाल बताया।
आरोपियों ने पंचवटी देव होम्स और सिटीवन कॉलोनियों में हुई चोरी की बात कबूल की। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने चोरी हुआ माल भी बरामद कर लिया है। वहीं फरार आरोपी का नाम जॉन सिंह बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार तीनों शातिर किस्म के अपराधी हैं, जो उत्तर प्रदेश, पंजाब में कई चोरियां कर चुके हैं। ये सभी पॉश कॉलोनियों में बंद मकानों को अपना निशाना बनाते थे। फिलहाल पुलिस दोनों अभियुक्तों से गहनता से पूछताछ कर रही है। वहीं पुलिस का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ में अन्य चोरियों के भी खुलासे हो सकते हैं। एएसपी देवेंद्र पिंचा ने बताया कि इन शातिर अपराधियों की धर पकड़ को पुलिस की टीमें लगी हुई थी।
बीती 9 नवंबर को पंचवटी कॉलोनी तथा 10 नवम्बर को देव होम्स के तीन बन्द पड़े मकानों में हुई लगगभग 50 लाख की चोरी का पुलिस ने दस दिन में खुलासा कर दिया। जो पुलिस के लिए बड़ी कामयाबी है। चोरो से बड़ी मात्रा में सोने, चांदी के कीमती जेवरातों के साथ नकदी बरामद की है। जिसमे चांदी के सिक्के, पायल, सोने के कड़े, लाकेट, कान के कुंडल, झुमके नकदी आदि शामिल है।
