Bareilly: बाकरगंज में मृतकों के परिजनों से मौलाना अदनान ने की मुलाकात, मदद का दिया आश्वासन
बरेली, अमृत विचार: ऑल इंडिया रजा एक्शन कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना अदनान रजा कादरी ने रविवार शाम बाकरगंज पहुंचे और मांझा बनाते समय हुए विस्फोट में जान गंवाने वालों के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने परिजनों की हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। आरएसी के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष अब्दुल्लाह मियां ने भी परिजनों को दिलासा दिया।
मौलाना सबसे पहले अतीक रजा खान और फिर फैजान और सरताज के घर पहुंचे। उन्होंने कहा कि तीनों परिवारों की सरकार को मदद करनी चाहिए। इस मौके पर मुफ्ती उमर रजा, हनीफ अजहरी, सय्यद मुशर्रफ हुसैन, जाहिद अली, रशीद रजा, मुजफ्फर अली, इब्ने हसन, काशिफ रजा, उवैस खान युनुस रजा, अजहर रजा, साहिल रजा, यूसुफ रजा, युनुस रजा, उवैश खान, मोनी रजा, आमिल रजा मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें- बरेली में दर्दनाक हादसा, मनौना धाम से दर्शन कर लौट रहे पिता-पुत्री की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल
