Sambhal News : डोनाल्ड ट्रंप का पुतला फूंकने पर आजाद अधिकार सेना के 5 पदाधिकारी गिरफ्तार, शांतिभंग करने में किया चालान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

संभल में एसडीएम कार्यालय के बाहर अमेरिकी राष्ट्रपति का पुतला जलाते कार्यकर्ता, संभल में पुतला जलाने वाले कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर ले जाती पुलिस

संभल, अमृत विचार। अमेरिका द्वारा भारतीय निर्वासितों के साथ किए व्यवहार के विरोध में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का पुतला फूंक रहे आजाद अधिकार सेना के 5  पदाधिकारियों व कार्यकर्ता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उन्हें दिनभर कोतवाली में रखा। जिसके बाद शाम को शांतिभंग करने के आरोप में चालान कर एसडीएम की अदालत में पेश किया। 

b

सोमवार को आजाद अधिकार सेना के कार्यकर्ता इकट्ठा होकर एसडीएम कार्यालय पर पहुंचे। जहां कार्यकर्ताओं ने अमेरिका द्वारा भारतीय निर्वासितों के साथ किए व्यवहार के विरोध में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का पुतला आग के हवाले कर दिया और जमकर नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि अमेरिका ने जिस प्रकार भारतीय निर्वासितों को भेजे जाने के क्रम में मानवाधिकारों का खुला उल्लंघन किया तथा अत्यंत बर्बर एवं अमानवीय आचरण है। ऐसे मौके पर देश की अस्मिता और प्रतिष्ठा के साथ खड़े होने की जगह भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने उल्टे खुलकर अमेरिका का बचाव किया और उनके कार्यों को सही ठहराने का प्रयास किया जो बेहद निंदनीय तथा कष्टप्रद है। 

a

कार्यकर्ताओं के पुतला फूंकने के दौरान नारेबाजी हुई तो सीओ अनुज कुमार चौधरी पुलिस कर्मियों के साथ पहुंच गए। जिसके बाद पुलिस ने कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया। कार्यकर्ताओं को कोतवाली भिजवा दिया गया। वहीं पुलिस ने जिलाध्यक्ष सरोश अहमद, मंडल अध्यक्ष जरीफ मिर्जा, जिला उपाध्यक्ष फैजान खान, प्रदेश महासचिव खिजर गौस और कार्यकर्ता गुलरेज मिर्जा को गिरफ्तार करते हुए शांतिभंग के आरोप में चालान किया। एसडीएम वंदना मिश्रा ने बताया कि जनपद में निषेधाज्ञा लागू है तो धरना प्रदर्शन जैसे आयोजन बिना अनुमति कैसे हो सकते हैं। कार्यकर्ताओं ने किसी को सूचना नहीं दी और अचानक पुतला जलाकर नारेबाजी शुरु कर दी थी। 

ये भी पढे़ं : राजभवन की प्रदर्शनी में सजा संभल का आलू, जमकर हुई तारीफ

 

संबंधित समाचार