आयुर्वेदिक दुकान के पीछे से दीवार में बनाया सेंध...फतेहपुर में ज्वैलर्स शॉप से लाखों का माल लेकर चोर हो गए फरार

Amrit Vichar Network
Published By Nitesh Mishra
On

फतेहपुर, अमृत विचार। थरियांव थानाक्षेत्र में देर रात अज्ञात चोरों ने ज्वैलर्स शाॅप की दुकान में सेंध काट लाखों का माल उड़ा ले गए। सुबह सूचना पर पहुंचे दुकान संचालक के होश उड़ गए। कुछ देर बाद सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
 
थरियांव निवासी विनय सोनी कस्बे में स्थित स्टेट बैंक के पास सड़क किनारे अनिरुद्ध ज्वैलर्स के नाम से सोने चांदी की दुकान का संचालन करते है। रोजाना की तरह रविवार की देर शाम वह दुकान बंद कर अपने घर चले गये। इसी दौरान चोरों ने दीवार में सेंध काट दुकान में रखे सोने चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। सुबह पड़ोसी दुकानदार ने दीवाल में सेंड काटा देख मामले की जानकारी विनय सोनी को दी। कुछ देर बाद सूचना पर पहुंचे दुकान संचालक ने दुकान खोलकर देखा तो दुकान के अंदर रखी तिजोरी का ताला टूटा पड़ा था। 

Theft Fatehpur 1

तिजोरी के अंदर रखे सोने चांदी के आभूषण भी गायब थे। बताया जा रहा है कि ज्वैलर्स शाॅप के बगल में ही एक आयुर्वेदिक दवा खाना हैं। उसी दुकान में एक ओर विनय सोनी ज्वैलर्स शाॅप की दुकान का संचालन करता था। चोरों ने आयुर्वेदिक की दुकान के पीछे से दीवाल में सेंध काट चोरी कर ले गए। आयुर्वेदिक संचालक ने बताया कि सुबह फोन पर उनको दुकान में चोरी होने की बात पता चली थी। वहीं घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। 

ये भी पढ़ें- कानपुर नगर निगम मुख्यालय में सफाई कर्मचारियों ने काम ठप कर किया हंगामा, नारेबाजी: बोले- अभी ट्रेलर है, पिक्चर इस दिन दिखाई जाएगी...

संबंधित समाचार