बरेली: शादी का झांसा देकर किया रेप, अश्लील फोटो भी खींचे
बरेली,अमृत विचार। युवती से दूर के रिश्तेदार ने पहले तो दोस्ती बढ़ाई और फिर शादी का झांसा देना शुरू कर दिया। उसने मौका पाकर युवती से दुष्कर्म किया और फिर उसकी अश्लील तस्वीरें भी खींच लीं। जब युवती ने शादी की बात कही तो नौकरी लगने का बहाना बनाना शुरू कर दिया। दबाव पड़ने पर …
बरेली,अमृत विचार। युवती से दूर के रिश्तेदार ने पहले तो दोस्ती बढ़ाई और फिर शादी का झांसा देना शुरू कर दिया। उसने मौका पाकर युवती से दुष्कर्म किया और फिर उसकी अश्लील तस्वीरें भी खींच लीं। जब युवती ने शादी की बात कही तो नौकरी लगने का बहाना बनाना शुरू कर दिया। दबाव पड़ने पर टीका तो कर लिया लेकिन शादी से इनकार कर दिया। युवती की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली युवती के मुताबिक, उसके एक दूर के रिश्तेदार निवासी सुनगढ़ी जिला पीलीभीत ने उसके घर पर आना-जाना शुरू कर दिया। उसके बाद दोनों फोन पर बातें करने लगे। इसी बीच युवक ने उससे शादी करने का वादा कर दिया। दोनों के परिवार के लोग भी शादी करने को राजी हो गए। आरोप है कि 18 नवंबर 2019 को युवती के परिवार के लोग एक प्रोग्राम में गए हुए थे। इसी बात का फायदा उठाकर सुनील उसके घर आ गया और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इसके फोटोग्राफ खींचने के साथ वीडियो भी बना ली।
युवती ने उससे शादी करने की बात कही तो वह नौकरी लगने के बाद शादी करने का बहाना बनाने लगा। बाद में रिश्तेदारों के बीच बात आने पर दोनों का 11 अप्रैल 2020 को टीका हो गया जिस पर 17 अक्टूबर को शादी की तारीख तय हुई लेकिन उससे पहले ही लड़के वालों ने शादी से इनकार कर दिया और दहेज में दो लाख रुपये और कार की मांग करने लगे। मांग पूरी न करने पर शादी करने से इनकार करते रहे। पुलिस ने आरोपी, उसके भाई व मां के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
