अयोध्या: दो पतियों ने अपनी-अपनी पत्नी को चाकू मारा, दोनों गंभीर रूप से घायल

Amrit Vichar Network
Published By Vishal Singh
On

अयोध्या, अमृत विचार। कोतवाली नगर अंतर्गत देवकाली और लवकुश नगर में सोमवार देर शाम अलग-अलग घटनाओं में दो पतियों ने पारिवारिक विवाद को लेकर अपनी-अपनी पत्नी को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। दोनों घायल महिलाओं को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां एक की हालत नाजुक बताई गई है, उसे मेडिकल कॉलेज दर्शन नगर रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने लवकुश नगर की घटना के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है जबकि दूसरे की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। 

पहली घटना कोतवाली नगर के लवकुश नगर में सोमवार देर शाम हुई जब यहां के निवासी बशीर ने पत्नी तौकीर जहां पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोटें आईं। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां हालत गंभीर होने पर उसे मेडिकल कॉलेज दर्शन नगर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने आरोपी बशीर को गिरफ्तार कर लिया है। 

वहीं देवकाली क्षेत्र में अंगद नामक व्यक्ति ने घरेलू विवाद में पत्नी वंदना को चाकू मारकर घायल कर दिया। उसे भी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सीओ सिटी शैलेन्द्र सिंह ने बताया कि दोनों मामलों में मुकदमा पंजीकृत किया जा रहा है। लवकुश नगर की घटना के आरोपी पति को गिरफ्तार किया गया है जबकि दूसरी घटना के आरोपी की तलाश की जा रही है।

ये भी पढ़ें- Ayodhya News : राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता के लिए जिला राइफल क्लब टीम चयनित

संबंधित समाचार