प्रतापगढ़ पुलिस ने एसओजी टीम के साथ कानपुर में मारी दबिश...चार साइबर ठगों को किया गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार। सचेंडी थाना क्षेत्र में प्रतापगढ़ पुलिस ने एसओजी टीम के साथ मिलकर दबिश देकर सचेंडी के चार साइबर ठगों को गिरफ्तार किया। टीम के अनुसार पकड़े गए आरोपी पुलिस अधिकारी और क्राइम ब्रांच बनकर ठगी की घटना को अंजाम देते थे। टीम ने आरोपियों के पास मोबाइल, सिम आदि बरामद किया है।
 
फतनपुर थानाक्षेत्र के सुवंसा गांव निवासी ज्ञानदास ने 30 जनवरी को फंदे से लटक कर जान दे दी थी।  पुलिस ने मृतक के भाई प्रेमदास ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप था कि घटना वाले दिन उनके भाई के मोबाइल पर 13 कॉल आई थी। वहीं छह मिस कॉल पड़ी थी। भाई ने कई खातों में रुपये ट्रांसफर किए। इसकी जानकारी उन्हें बाद में हुई थी। ज्ञानदास के मोबाइल पर कॉल करने वाले उन्हें लगातार परेशान कर रहे थे। 

जिसकी वजह से उन्होंने घर के जेवरात भी गिरवी रख दिए थे। सचेंडी इंस्पेक्टर दिनेश विष्ट ने बताया कि प्रतापगढ़ एसओजी और फतनपुर की पुलिस आई थी। अपने साथ शिवा सिंह उर्फ बंगाली, रोहित प्रजापति, अभिमत सिंह चौहान और वीर प्रताप सिंह को ले गई। 

मृतक के मोबाइल में भीमसेन निवासी रोहित प्रजापति का नंबर आया, जिसके आधार पर अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया। प्रतापगढ़ पुलिस ने आरोपियों के संबंध में बताया कि गिरोह के सदस्य लोगों को फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर वसूली कर रहे थे। इसी मामले को लेकर सचेडी में टीम आरोपियों के घर दबिश देने गई तो परिजनों ने हंगामा किया था।

ये भी पढ़ें- कानपुर में PAC जवान की संदिग्ध परिस्थितयों में मौत: कुर्सी के सहारे मफलर से कसा मिला शव, पत्नी पर हत्या का आरोप

संबंधित समाचार