Sant Kabir Nagar Encounter: गोलियों की तड़तड़ाहट से टूटी ग्रामीणों की नींद, पुलिस एनकाउंटर में एक बदमाश को लगी गोली, दो गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेश में संतकबीरनगर जिले में बेलहर थाना क्षेत्र में मंगलवार की सुबह जब लोग नींद के आगोश में थे तभी अचानक पुलिस व बदमाशों की मुठभेड़ में चली गोलियों की तड़तड़ाहट की आवाज से इलाका दहल गया। भारी संख्या में पुलिस बल को देखकर लोग दहशत में आ गए।

यह घटना बेलहर थाना क्षेत्र में दुर्गजोत-रुधौली मार्ग पर अमरडोभा के पास हुई। मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। बदमाशों के पास से 2.52 लाख रुपए कैश बरामद हुए। साथ में एक पिस्टल, एक कट्टा व एक बाइक भी बरामद हुई है। घायल बदमाश का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

पुलिस ने एनकाउंटर के दौरान दो लुटेरों को दबोच लिया है। एक सप्ताह पहले बेलहर कला क्षेत्र में सेल्समैन से हुई लूट के आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस प्रयास कर रही थी। मंगलवार की सुबह पुलिस और आरोपियों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने एनकाउंटर के दौरान दो लुटेरों को दबोच लिया। इसमें एक आरोपी को पैर में गोली लगी है। घायल आरोपी का जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

एसपी सत्यजीत गुप्ता ने पुलिस टीम के साथ घटनास्थल के अलावा जिला अस्पताल पहुंच कर हाल जाना। पुलिस ने लूट के 2.52 लाख, एक पिस्टल, 315 बोर का तमंचा, कारतूस और एक पल्सर बाइक भी बरामद की है।

पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता ने यहां बताया कि गत 1 फरवरी को बेलहर कला थाना क्षेत्र के निघुरी गांव के पास दो सेल्समैनों से अज्ञात बदमाशों ने करीब 6.59 लाख रूपये लूट लिए थे। अज्ञात बदमाशों के खिलाफ सिद्धार्थनगर के रहने वाले सेल्समैन नूर आलम की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था।

बीते 6 फरवरी को इस मामले में डीआईजी बस्ती रेंज दिनेश कुमार पी उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया था। इसके साथ ही लूट की घटना के मामले में देरी से मुकदमा दर्ज करने और मुकदमे में अल्पीकरण करने के आरोप में बेलहर कला थानाध्यक्ष नंदू गौतम को सस्पेंड किया गया था। इसके साथ ही पुलिस की पांच टीमें घटना के खुलासे के लिए गठित की गई थीं।

उन्होंने बताया कि मंगलवार की सुबह 5: 15 बजे थाना बेलहर कला और एसओजी टीम के संयुक्त अभियान के दौरान बखिरा थाना क्षेत्र के रुधौली -दुर्गजोत मार्ग पर अमरडोभा गांव के पास बदमाशों से मुठभेड़ हुई है। इसमें एक अपराधी सिद्धार्थनगर की जनपद के रहने वाले नसीम पुत्र इस्लाम के बाएं पैर में गोली लगी है।

इसके साथ ही लुटेरों के पास से एक पल्सर बाइक, 32 बोर का पिस्टल, दो जिंदा कारतूस और तीन फायर कारतूस बरामद हुआ है। इसके साथी सिद्धार्थ नगर जनपद के रहने वाले अताउररहमान पुत्र शकील खान के पास से 315 बोर का एक तमंचा, दो जिंदा और एक खोखा कारतूस बरामद किया गया है। इसके पास से एक लाख रूपये नगद भी बरामद किया गया है।

 

संबंधित समाचार