Shab-E-Barat 2025: शब-ए-बरात पर इन रूट्स पर मिलेगा लंबा जान, 16 इलाकों में बदली रहेगी यातायात व्यवस्था

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

लखनऊ, अमृत विचार: चंद्र दर्शन के अनुसार गुरुवार रात शब-ए-बरात का त्योहार मनाया जाएगा। इसके चलते शाम 5 बजे से शुक्रवार सुबह तक राजधानी के 16 इलाकों में यातायात व्यवस्था बदली रहेगी। डीसीपी यातायात प्रबल प्रताप सिंह ने बताया कि इस दौरान सिर्फ इमरजेंसी में प्रतिबंधित मार्ग पर एम्बुलेन्स, स्कूली वाहन, फायर सर्विस, शव वाहन को जाने की अनुमति दी जाएगी। इसके लिए ट्रैफिक कन्ट्रोल नंम्बर- 9454405155 पर सम्पर्क करना होगा।

यहां रहेगी रोक

- सीतापुर/मड़ियांव की ओर से डालीगंज रेलवे क्रॉसिंग से पक्का पुल की तरफ रोक रहेगी।
- हरदोई रोड की तरफ से (रोडवेज बसों को छोड़कर) दुबग्गा पेट्रोल पम्प तिराहा, बालागंज चौक की तरफ रोक रहेगी।
- कैसरबाग बस अड्डा से सीतापुर से रोडवेज बसें एवं भारी वाहन डालीगंज पुल से शाहमीना, पक्कापुल की तरफ नहीं जा सकेंगे।
- कैसरबाग बस अड्डा से हरदोई रोड जाने वाली रोडवेज बसें शाहमीना से पक्कापुल होकर नहीं जाएंगी।
- कैसरबाग/हजरतगंज की ओर शाहमीना तिराहा से पक्का पुल होकर नहीं जा सकेंगे।
- पक्का पुल खदरा साईड तिराहा से पक्कापुल चौक की तरफ रोक रहेगी।
- नीबू पार्क (रूमी गेट पुलिस चौकी) चौराहा से बड़े इमामबाड़/पक्का पुल की ओर रोक रहेगी।
- कोनेश्वर चौराहे से नीबू पार्क चौराहा (रूमी गेट) की तरफ रोक रहेगी।
- रकाबगंज पुल से नादान महल रोड (नक्खास) की ओर नहीं जा सकेंगे।
- राणा प्रताप चौराहे से आगे नया ओवर ब्रिज ढाल से ऐशबाग की ओर नहीं जा सकेंगे।
- नाका हिण्डोला चौराहा से ऐशबाग पुल की तरफ रोक रहेगी।
- मोतीनगर/राजेन्द्र नगर चौराहा से ऐशबाग पुल के नीचे ईदगाह की ओर रोक रहेगी।
- हैदरगंज तिराहा (लाल माधव) से ऐशबाग ईदगाह, ऐशबाग पुल की तरफ चार पहिया वाहनों पर रोक रहेगी।
- स्टेशन रोड/कानपुर रोड से आने वाले भारी वाहन मवैया तिराहे से एवरेडी/मिलएरिया की तरफ नहीं जा सकेंगे।
- आलमबाग चौराहे से भारी वाहन (लंगड़ा फाटक) बाबू जगजीवन राम अकादमी, एवरेडी, मिल एरिया की तरफ नहीं जा सकेंगे।
- शांतिनगर चौराहे से कुडियाघाट की तरफ रोक रहेगी।

यहां से जाएं

- ये वाहन चौराहा नंबर 08, निराला नगर/आईटी होकर जा सकेंगे।
- ये वाहन बुद्धेश्वर/आईआईएम सीतापुर रोड होकर जाएंगे।
- ये वाहन डालीगंज पुल चौराहा से दाहिने आईटी चौराहा, निराला नगर, पुरनिया होकर जा सकेंगे।
- ये वाहन शाहमीना तिराहे से बॉयें मेडिकल कालेज, मेडिकल क्रांस (चरक), कोनेश्वर चौराहा होकर जाएंगी।
- ये वाहन मेडिकल कालेज, चौक से कोनेश्वर या डालीगंज पुल चौराहे से दाहिने आईटी चौराहा होकर जाएंगे।
- ये वाहन नया पुल बन्धा रोड/डालीगंज बाजार होकर जा सकेंगे।
- ये वाहन मेडिकल क्रास, चौक व नये पुल से होकर जा सकेंगे।
- ये वाहन चौक/बालागंज होकर जा सकेंगे।
- ये वाहन मेडिकल कालेज/नाका होकर जा सकेंगे।
- वाहन चारबाग, नत्था, मवैया होकर जा सकेंगे।
- वाहन रकाबगंज पुल/नत्था, मवैया होकर जा सकेंगे।
- ये वाहन मोतीनगर/राजेन्द्र नगर एवं ऐशबाग स्टेशन रोड, भूसामण्डी होकर जाएंगे।
- ये वाहन बुलाकी अड्डा, मिल एरिया होकर जा सकेंगे।
- ये वाहन चारबाग/आलमबाग होकर जा सकेंगे।
- ये वाहन आलमबाग/बाराबिरवा होकर जाएंगे।
- ये वाहन बालागंज चौराहा होकर जा सकेंगे।

यह भी पढ़ेः लोहिया संस्थान में 72 लाख रुपए का हुआ गबन, ओपीडी पंजीकरण के घोटाले में कई अफसरों पर गिरेगी! 

संबंधित समाचार