कानपुर में आयकर विभाग की टीम ने बड़े कारोबारियों के ठिकानों पर छापेमारी की: बड़े पैमाने पर काले कारोबार की आशंका

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार। कन्नौज और कानपुर के कई ठिकानों पर आयकर विभाग के अधिकारियों की कार्रवाई ने कारोबारियों में हड़कंप मचा दिया है। कन्नौज में इत्र कारोबारी तो कानपुर में पान मसाला कारोबारी व उनको सुपारी कत्था देने वाले कारोबारियों के ठिकानों पर आयकर विभाग की रेड पड़ी है। 

सुबह 6 बजे से पड़ी रेड अब तक जारी है। दिल्ली से आए अधिकारियों ने घरों व फैक्ट्रियों में पहुंचकर जरूरी दस्तावेज देखे। फॉरेंसिक टीम भी उनके साथी। जिसने दस्तावेजों का गहतना से अध्ययन किया। सूत्रों की माने तो टीम को कई गड़ृबड़ियां मिली हैं। शहर में यह छापामारी कार्रवाई किदवई नगर, स्वरूप नगर समेत करीब एक दर्जन ठिकानों पर की गई है। यहां एसएनके पान मसाला फैक्ट्री, उनके घर के साथ ही उनको कच्चा माल सप्लाई करने वाले कारोबारियों के यहां भी टीमें पहुंची हैं। यही नहीं टीम ने प्रदेश में बरेली, लखनऊ के अलावा दिल्ली और मुंबई में भी इन कारोबारियों से जुड़ी एजेंसियों के यहां रेड मारी है। सूत्रों की माने तो अभी यह रेड तीन से चार दिन तक जारी रहेगी। 

डीजीजीआई छापेमारी

ये भी पढ़ें- कानपुर प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष Avanish Dixit का मकान जब्त: पुलिस ने मुनादी भी कराई, अब इन पर भी संकट...

संबंधित समाचार