10 लाख के लिए गर्भवती बीवी को घर से निकाला, ससुरालियों पर मुकदमा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार : दहेज के लिए ससुरालियों ने गर्भवती बहू को घर से निकाल दिया। इससे पहले उसे बुरी तरह पीटा। पुलिस से शिकायत के बाद समझौता हुआ, लेकिन ससुराली बाज नहीं आए। अंत में पीड़िता को जान बचाकर ससुराल से भागना पड़ा। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने महिला के पति व अन्य ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। 
         

मुखानी पुलिस को दी तहरीर में पीड़िता ने लिखा, उसकी शादी पिछले वर्ष हुई थी। शादी में मायके से ससुरालियों को भरपूर दान-दहेज के साथ 5 लाख रुपए का चेक भी दिया, लेकिन ससुराली इससे संतुष्ट नहीं थे और ससुराल पहुंचने के बाद उसका उत्पीड़न किया जाने लगा। आरोप है कि गर्भवती हालत में उसे घर से निकाल दिया गया। जिसके बाद वह पुलिस के पास पहुंची। शिकायत पर महिला हेल्पलाइन में काउंसिलिंग हुई और फिर सहमति बन गई। ससुराली पीड़िता को अपने घर जलंधर ले गए, लेकिन कुछ समय बाद फिर से मारपीट करने और मानसिक उत्पीड़न करने लगे। गला घोंटने की कोशिश की गई। पीड़िता और उसकी मां को मार डालने के मैसेज भेजे जाने लगे। आरोप है कि अगर वह भागती नहीं तो मार डाली जाती। मुखानी थानाध्यक्ष विजय मेहता का कहना है कि पीड़िता की तहरीर पर उसके पति व अन्य ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

संबंधित समाचार