Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर में महिला ने दो बेटियों को जहर देने के बाद की आत्महत्या, जानें पूरा मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर जिले में भोपा थाना क्षेत्र के चचरौली गांव में 42 वर्षीय एक महिला ने अपनी दो नाबालिग बेटियों को कथित तौर पर जहर देने के बाद स्वयं भी जहर खाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बृहस्पतिवार को बताया कि महिला की पहचान मिंटू चौधरी की पत्नी विनती (42) के रूप में हुई है। उसने बुधवार शाम को आत्महत्या करने से पहले अपनी बेटियों सपना (13) और सरस्वती (11) को जहर दिया।

भोपा थाना प्रभारी विजय कुमार ने बताया कि तीनों को अस्पताल ले जाया गया जहां विनती और सपना की मौत हो गई जबकि सरस्वती की हालत गंभीर बनी हुई है। उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और घटना के पीछे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।  

यह भी पढ़ें:-लोकसभा में हंगामा: कांग्रेस सांसदों पर भड़के बिरला, कहा- आपने इतने साल शासन किया... सदस्यों का अधिकार छीनना चाहते हैं

संबंधित समाचार