कासगंग: तालाब के सौंदर्यीकरण में इस्तेमाल हो रही घटिया सामग्री, कार्रवाई की मांग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सहावर, अमृत विचार: नगर पंचायत में चल रहे तालाब के सौंदर्यीकरण के लिए किए जा रहे निर्माण में घटिया सामग्री के इस्तेमाल का आरोप लगाते हुए सभासदों ने जांच और कार्यवाही की मांग की है। इस संबंध में सभासदों ने तहसीलदार संदीप चौधरी को ज्ञापन सौंपकर मानक के अनुसार निर्माण सामग्री लगवाने की अपील की है।

नगर पंचायत द्वारा कस्बे के वार्ड नंबर 15 में बसेली तालाब का सौंदर्यीकरण कार्य कराया जा रहा है। निर्माण कार्य के दौरान नगर पंचायत के सभासदों ने घटिया सामग्री के उपयोग का आरोप लगाया। सभासदों का कहना है कि निर्माण में कच्ची ईंटों का प्रयोग किया जा रहा है और सीमेंट भी बहुत कम मात्रा में डाला जा रहा है।

घटिया सामग्री के कारण निर्माण कार्य की गुणवत्ता प्रभावित हो रही है। मानकों के अनुसार सामग्री का उपयोग नहीं किया जा रहा है, जिससे निर्माण कमजोर हो सकता है। विरोध स्वरूप सभासद तहसील पहुंचे और तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। मांग करने वालों में सभासद मुशीर, मोहम्मद हाशिम, मोहनी, प्रेमवती, श्याम बाबू, राकेश कुमार आदि शामिल हैं।

यह भी पढ़ें- रामपुर: वैलेंटाइन-डे को लेकर सजा बाजार, युवाओं ने की खूब खरीदारी 

संबंधित समाचार