38 वें राष्ट्रीय खेलों की समापन समारोह की ये हैं रूपरेखा, ये कलाकार देंगे प्रस्तुतियां

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हलद्वानी, अमृत विचार। 38वें राष्ट्रीय खेलों का जिस तरह दिव्य शुभारंभ हुआ था उसी तर्ज पर आज शुक्रवार को खेलों का भव्य समापन गौलापार स्थित इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में होगा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह राष्ट्रीय खेलों का समापन करेंगे।

 

जिले में बीती 26 जनवरी को राष्ट्रीय खेलों की अनौपचारिक शुरुआत हुई थी। 28 जनवरी को खेलों का विधिवत शुभारंभ हुआ था। 20 दिन बाद आज राष्ट्रीय खेलों का भव्य समापन होने जा रहा है। समापन समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, खेल मंत्री मनसुख मांडविया, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, आईओए अध्यक्ष पीटी उषा के दौरे को लेकर खेल विभाग, जिला प्रशासन ने तैयारियां की हैं। ईजा बैणी की तर्ज पर तिकोनिया से नैनीताल रोड, अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम तक 30 स्थानों पर कलाकार अतिथियों का स्वागत करेंगे। नैनीताल रोड को भी सजा दिया गया है। दीवारों पर लोक संस्कृति की झलक दिखाते म्यूरल्स, यूनिपोल व डिवाइडर पर केंद्रीय गृह मंत्री, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री की स्टैंडीज भी लगाई गई हैं। वहीं, स्टेडियम के फुटबॉल मैदान में भव्य मंच बनाया गया है। समारोह को यादगार बनाने के लिए प्रख्यात बॉलीवुड गायक सुखविंदर सिंह के साथ ही लोक कलाकार श्वेता माहरा, खुशी जोशी, गोविंद दिगारी भी प्रस्तुति देंगे। एथलीट परेड, योग कला का भी प्रदर्शन होगा। अतिथियों के स्वागत के लिए आर्मी बैंड भी होगा। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थी, विभिन्न पुरस्कार विजेता, गणमान्य नागरिकों को भी आमंत्रण दिया गया है। राज्य के सभी उच्च अधिकारी गुरुवार को हल्द्वानी पहुंच गए और उन्होंने तैयारियों का जायजा लिया।

1. लोक कलाकार श्वेता माहरा, खुशी जोशी व गोविंद दिगारी की प्रस्तुतियां

 

2. एंकर ओपनिंग

 

3. गणमान्यों का सम्मान

 

4. मानसखंड थीम पर नृत्य

 

5. उत्तराखंड खेल मंत्री रेखा आर्य का संबोधन

 

6. भारतीय ओलंपिक संघ पीटी उषा का का संबोधन

 

7. राष्ट्रीय खेलों की यात्रा का प्रदर्शन

 

8. योगा एक्ट

 

9. केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया का संबोधन

 

10. एथलीट परेड

 

11. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का संबोधन

 

12. मेडल्स विजेताओं एवं रिकॉर्ड होल्डर्स का सम्मान

 

13. केंद्रीय गृह मंत्री राष्ट्रीय खेलों के - समापन की घोषणा करेंगे

 

14. राष्ट्रीय खेलों के ध्वज की - डिहोस्टिंग होगी

 

15. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का संबोधन

 

16. बॉलीवुड गायक सुखविंदर सिंह की रंगारंग प्रस्तुति

 

(समापन समारोह की सूचना कैबिनेट मंत्री की समीक्षा बैठक के अनुसार है, इसमें संशोधन भी संभव है)

संबंधित समाचार