लखीमपुर खीरी: घर में घुसे चोर उठा ले गए 80 हजार रुपये की नकदी-जेवर, जांच जारी 

Amrit Vichar Network
Published By Vikas Babu
On

लखीमपुर खीरी, अमृत विचार। थाना खमरिया के गांव सैदापुर में गुरुवार की रात चोरों ने एक घर पर धावा बोल दिया। पीछे की दीवार के सहारे घर में घुसे चोर 80 हजार रुपये की नकदी और करीब दो लाख के जेवर चोरी कर लें गए। पीड़ित ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। 

गांव सैदापुर निवासी अलीश खां उर्फ बड़कन ने बताया कि वह रोज की तरह गुरुवार की रात भी अपने परिवार के साथ घर में सो रहे थे। रात में किसी समय चोर मकान के पीछे की दीवार से चढ़कर घर में घुस आए और कमरे में रखे बक्से आदि उठा लें गए। वह लोग सुबह जब सोकर उठे तो कमरे खुले मिलें। कमरों के अंदर रखा सामान बिखरा पड़ा हुआ था। यह देख उनके होश उड़ गए।

चोरी की जानकारी होते ही तमाम ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की। तलाश के दौरान पड़ोस के खेत में खाली बक्से पड़े मिले। उन्होंने बताया कि चोर बक्से में रखे 80000 रुपये, सोने-चांदी के जेवर और कीमती कपड़े, बर्तन आदि चोरी कर लें गए हैं। पीड़ित ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है, लेकिन पुलिस ने अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। प्रभारी निरीक्षक विवेक उपाध्याय ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कराई जा रही है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। 

साप्ताहिक बाजार से आए दिन चोरी हो रहे मोबाइल
कस्बा खमरिया पंडित में मंगलवार व शनिवार को साप्ताहिक बाजार लगती है। बाजार में आए दिन सक्रिय मोबाइल चोर गैंग के सदस्य किसी न किसी का मोबाइल चोरी कर भाग जाते हैं। अब तक दर्जनों फोन चोरी हो चुके हैं, लेकिन साप्ताहिक बाजार से फोन चोरी की घटनाओं को रोकने में खमरिया पुलिस नाकाम साबित हो रही है। मंगलवार को साप्ताहिक बाजार से खमरिया पंडित ग्राम प्रधान प्रतिनिधि शरद गुप्ता तीन लोगों के मोबाइलों पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया, लेकिन खमरिया पुलिस एक भी फोन बरामद नहीं कर सकी।

संबंधित समाचार