Kanpur: सांड ने वृद्धा को उठाकर पटका, अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम, परिजनों में मचा कोहराम
कानपुर, अमृत विचार। बिठूर थानाक्षेत्र के कुरसौली गांव में रहने वाली 60 वर्षीय सरस्वती को एक माह पहले सांड ने उठाकर पटक दिया था। जिसमें हैलट असपाल में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। वृद्ध महिला के भाई रमेश और रामविलास ने बताया कि उनके पति और बच्चे नहीं था। वह पिछले तीन साल से उनके पास रह रही थी। एक माह पहले वह घर से चाय पीने के लिए कुरसौली पुल पर पहुंची थी।जहां दो सांड आपस में लड़ रहे थे। इस दौरान एक सांड ने उन्हें उठाकर पटक दिया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कमर, घुटने, हाथ पैर में गंभीर चोटें निकली हैं। भाई ने बताया कि वह घटना वाले दिन बहन को हैलट में भर्ती कराया था। इसके बाद वह उन्हें भर्ती कराने के बाद भटक गए थे। पुलिस ने मौत के बाद प्रधान के जरिए उन तक सूचना पहुंचाई।
