Hardoi News: केक कटा, डीजे की धुन पर झूमे लोग, अनोखे अंदाज में मनाया गया दो बकरियों का बर्थडे
1.png)
हरदोई, अमृत विचार। इंसान और जानवरों के बीच प्यार के कई किस्से आपने सुनें होंगे। कुछ ऐसी ही अनोखी कहानी जिले के विकासखंड टड़ियावां की ग्राम पंचायत गौरा डांडा से सामने आई है। यहां के रहने वाले पशुपालक लाला राम शर्मा ने अपनी दो बकरियों का जन्मदिन पहली बार अनोखे अंदाज में मनाया, सैकड़ों लोगों के बीच केक काटी और 51 कन्योभाज के बाद भंडारा भी करवाया।
केक कटा, DJ की धुन पर जमकर झूमे लोग
— Amrit Vichar (@AmritVichar) February 15, 2025
अनोखे अंदाज़ में मना बकरियों का बर्थडे #Hardoi | #Video | #UttarPradesh pic.twitter.com/S9fCBq7YHs
बता दें कि इंसानों का जन्मदिन तो हर कोई मनाता है, लेकिन जानवरों के जन्मदिन बहुत कम मनाए जाते हैं। टड़ियावां के आदित्य नगर की गली नंबर पांच में एक गाय की बछड़ी का जन्मदिन धूमधाम इंसानों का जन्मदिन तो हर कोई मनाता है, लेकिन जानवरों के जन्मदिन बहुत कम मनाए जाते हैं। टड़ियावां के गौरा डांडा गांव में पशुपालक लाला राम शर्मा ने अपनी दो बकरियों का जन्मदिन शुक्रवार को धूमधाम से मनाया और केक काटकर खुशियां मनाई गई। यहां पशु प्रेमी का कुछ अलग ही अंदाज देखने को मिला। उन्होंने करीब ढाई से तीन सौ लोगों को अपनी बकरियों के जन्मदिन पर आमंत्रण पत्र छपवा कर सभी को न्योता भी दिया। पशु पालक लाला राम शर्मा ने अपने आमंत्रण पत्र में एक बकरी का नाम मोनिका तो दूसरी का स्वीटी रखा है। पशु प्रेमी लाला राम ने दोनों बकरियां मोनिका और स्वीटी को नहलाकर कपड़े पहनाए और सभी लोगों ने इकट्ठा होकर धूमधाम से जन्मदिन मनाया। शुक्रवार को हुए यह उत्सव इलाकाई लोगों के लिए आकर्षण केंद्र बना रहा।
यह भी पढ़ेः एक साल से लापता किशोरी अहमदाबाद से बरामद, आरोपी गिरफ्तार, सर्विलांस से मिली सफलता