उन्नाव में युवक ने पांच साल की मासूम से किया दुष्कर्म: बेर तोड़ने गई थी, हालत बिगड़ने पर परिजनों को बताई आपबीती

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पिता ने आरोपी युवक के विरुद्ध कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की

उन्नाव, अमृत विचार। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने बेर तोड़ने गई बच्ची से छेड़छाड़ कर दी। विरोध करने पर युवक ने बच्ची का मुंह दबाकर उससे दुष्कर्म किया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। जानकारी पर पिता ने युवक के विरुद्ध कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी युवक को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। 

बच्ची के पिता ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि उसकी पांच वर्षीय बेटी बीती शुक्रवार दोपहर अपने तीन वर्षीय भाई के साथ घर के पीछे स्थित बेरी के पेड़ से फल तोड़ने गई थी। जहां गांव मल्हपुर निवासी सगुन पुत्र मलखान सिंह मौजूद था। उसने बच्ची से दूसरी जगह से बेर खिलाने की बात कही और अपने साथ गांव से दूर तालाब के पास स्थित जंगल में ले गया। जहां उसने बच्ची से छेड़छाड़ शुरू कर दी। 

विरोध करने और शोर मचाने पर उसने बच्ची का मुंह दबाकर उसे पीटा और दुष्कर्म किया। बच्ची को गंभीर हालत में देख पिता ने उससे पूछताछ की। तब उसे घटना की जानकारी हो सकी। इस पर बच्ची का पिता शनिवार सुबह बेटी को कोतवाली लाया और घटना की तहरीर पुलिस को दी। तहरीर मिलते ही पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है। कोतवाली प्रभारी अवनीश सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पढ़ें- कानपुर प्राणि उद्यान में हनु की हो रही विशेष देखभाल: चिड़ियाघर गेट पर पिंजड़ा सहित छोड़ गया था कोई

संबंधित समाचार