सल्ट में 11 किलो गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
अल्मोड़ा, अमृत विचार: ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन के तहत पुलिस का जिलेभर में चेकिंग अभियान जारी है। चेकिंग के दौरान सल्ट पुलिस ने कूपी बैंड तिराहा के पास दो युवकों को गांजे के साथ दबोच लिया। आरोपियों के कब्जे से 11.090 किलो गांजा बरामद की। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की है।
पुलिस से मिली जानकारी अनुसार सल्ट थानाध्यक्ष प्रमोद पाठक के नेतृत्व में टीम गस्त पर थी। इस दौरान क्षेत्र के कूपी बैंड तिराहा, यात्री प्रतीक्षालय के पास दो युवकों के संदिग्ध प्रतीत होने पर रोका गया। तलाशी लेने पर आरोपी गोपी किशन पुत्र स्व. कैलाश, निवासी ग्राम गोदवाला पूरब का मजरा, ठाकुरद्वारा जिला मुरादाबाद और गौरव कुमार पुत्र स्व. विजय सिंह, निवासी ग्राम दारापुर, ठाकुरद्वारा जिला मुरादाबाद उत्तर-प्रदेश के कब्जे से पिट्ठू बैग में रखे 11.090 गांजा बरामद हुआ।
पुलिस के अनुसार बरामद गांजे की कीमत दो लाख 77 हजार 250 रुपये आंकी गई हैं। पुलिस ने मौके पर गांजे को सील कर एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर दो युवकों को गिरफ्तार किया। टीम में एएसआई दीवान सिंह, हेड कांस्टेबल दीपक कुमार, कांस्टेबल रवि प्रताप सिंह, विपिन पांथरी शामिल रहे।
