गोंडा: ऑटो पार्ट की दुकान में लगी भीषण आग, 15 लाख रुपये का सामान जलकर राख

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अग्निशमन की दो गाड़ियों ने स्थानीय लोगों की मदद से बुझाई आग

गोंडा, अमृत विचार। गोंडा के धानेपुर थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर स्थित एक ऑटो ऑटो पार्ट की दुकान में शनिवार की देर रात अचानक आग लग गयी। आग लगने से दुकान में रखा करीब 15 लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया। स्थानीय लोगों ने दुकान के भीतर से आग की लपटों को निकलते देखा तो इसकी जानकारी पुलिस व अग्निशमन विभाग को दी। मौके पर पहुंची दमकल की दो गाड़ियों ने स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया लेकिन तब तक दुकान पूरी तरह से जलकर स्वाहा हो गयी। 

दुकान मालिक कृष्ण मोहन वर्मा ने बताया कि वह रात करीब 9 बजे दुकान बंद करने के बाद घर चले गए थे। रात 10 बजे उन्हे दुकान में आग लगने की सूचना मिली। वह भागकर दुकान पहुंचे तो पूरी दुकान आग की लपटों से घिरी हुई थाी। आग की लपटें शटर के बाहर निकल रही थी।

 कुछ देर बाद अग्निशमन विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग को बुझाया लेकिन तब तक पूरी दुकान जलकर खाक हो गयी। कृष्ण मोहन वर्मा ने बताया कि दुकान में आग लगने से 12 से 15 लाख रुपये का सामान व नकदी जल गया है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। प्रथम दृष्टया बिजली के तारों में हुई शॉर्ट सर्किट को आग लगने का कारण माना जा रहा है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें:-नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़ में तीन बच्चों समेत 18 लोगों की मौत, 12 से अधिक घायल, राष्ट्रपति और पीएम मोदी ने जताया दुख

संबंधित समाचार