बदायूं: दूध टैंकर ने महिला को कुचला, मायके जाने के लिए सड़क कर रही थी पार

Amrit Vichar Network
Published By Vikas Babu
On

बदायूं, अमृत विचार: मायके जाने के दौरान सड़क पार कर रही महिला को तेज रफ्तार से आई दुग्ध टैंकर ने कुचल दिया। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पुलिस पहुंची। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। 

बिसौली कोतवाली क्षेत्र के गांव बीघा नगला निवासी उर्मिला देवी पत्नी पीतांबर को मायके गांव नूरपुर पिनौनी जाना था। इससे पहले वह किसी काम से कस्बा बिसौली जा रही थीं। मुरादाबाद-फर्रुखाबाद राजमार्ग पर कस्बा बिसौली स्थित अटल चौक के पास ई-रिक्शा से उतरीं और सड़क पार कर रही थीं। चंदौसी की ओर से आए दुग्ध टैंकर ने उन्हें कुचल दिया। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पुलिस पहुंची और टैंकर को पकड़ लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा है।

यह भी पढ़ें- Budaun: पत्नी बंद कमरे में प्रेमी संग कर रही थी 'इलू-इलू', फिर पति ने किया ऐसा...4 बच्चों को भी छोड़कर चली गई

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सम्मान समारोह : सीएम योगी ने अनुदेशकों को सौंपा चेक, कहा- प्रत्येक बच्चे तक शिक्षा पहुंचाना समाज और देश की जिम्मेदारी
अखिलेश यादव का आरोप- भाजपा सरकार की नीतियों ने देश की अर्थव्यवस्था को 'अनर्थ-व्यवस्था' में बदला
सीएम योगी के हाथों चेक पाकर भावुक हुए अनुदेशक, बोले- वर्षों बाद सरकार ने दिया सम्मान, अब 17 हजार मानदेय से मिलेगी राहत
'ऑपरेशन-4' : दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के लिए योगी सरकार ने तैयार किया डेरी 'मास्टर प्लान', स्वदेशी गाय पालन पर 50 फीसदी तक सब्सिडी
अनुदेशक सम्मान समारोह : मंत्री सतीश शर्मा बोले- योगी सरकार में बेसिक शिक्षा में हुए क्रांतिकारी परिवर्तन...