Fatehpur News: फैक्टी में घुसकर दबंगो ने मजदूरों पर किया हमला, तीन घायल: घटना CCTV में कैद
फतेहपुर, अमृत विचार। बिंदकी तहसील के अंतर्गत मलवा थानाक्षेत्र के सौरा औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एक फैक्ट्री में घुसकर के कुछ दबंगों ने ईंट पत्थर से कर्मचारियों और मजदूरों के ऊपर हमला कर दिया। जिसमें कर्मचारी घायल हो गए और उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। घटना के बाद फैक्ट्री के मालिक ने थाने में तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की।
फैक्ट्री के मालिक भूपेंद्र उमराव का आरोप है कि बीते 14 फरवरी की रात्रि उमराव राइस मील के मजदूर रामलडेते, अंकित, दीपक फैक्ट्री के बाहर खाली मैदान में बैठे थे। वहीं पर सहिबापुर गांव के कुछ लोग बैठे थे। पास पर बैठे लोगों ने मजदूरों को अनायास गाली देने लगे। थोड़ी देर बाद दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई और मजदूर काम के लिए वापस फैक्ट्री के अंदर लौट आए।
सीसीटीवी फुटेज के अनुसार रात करीब 8 बजे के करीब साहिबापुर गांव के गुलाब, अंकित, कुदाल, निलेश, नरेश तथा उनके साथ अज्ञात सात आठ लोग हाथों में डंडा पत्थर लेकर के मील के अंदर घुस आए और गाली गलौज देते हुए मजदूरों के साथ मारपीट करने लगे। दबंगों की पिटाई से मजदूर घायल हो गए वही दबंगों ने फैक्ट्री में भी जमकर तोड़फोड़ भी की। थाने में दी गई तहरीर में भूपेंद्र उमराव ने बताया कि फैक्ट्री में हमले से मजदूर बेहोश हो गए व मजदूर अंकित पुत्र गया प्रसाद दीपक पुत्र राम प्रकाश ग्राम दरचंदारपुर जिला औरैया भी घायल हो गए।
घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है। पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। वहीं लघु उद्योग भारतीय जिलाध्यक्ष सतेंद्र सिंह ने कहा व्यापारियों ने सीएम और पीएम के आग्रह पर मलवा इंडस्टियल एरिया में अपनी फैक्ट्री लगाई है। व्यापारियों की फैक्ट्रियों में हमला कर मजदूरों को पीटकर अराजकतत्व भय का माहौल बना रहे। मामले में पुलिस ने तहरीर के बाद पूरे घटनाक्रम की जांच शुरू की।
