महाकुंभ में फिर लगी आग, दमकलकर्मियों की त्वरित कार्रवाई से टला बड़ा हादसा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

महाकुंभ नगर। महाकुंभ में सोमवार को श्री कपि मानस मंडल और उपभोक्ता संरक्षण समिति के शिविरों में आग लग गई जिस पर दमकलकर्मियों ने त्वरित काबू पा लिया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि दोनों घटनाओं में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
 
मुख्य अग्निशमन अधिकारी (कुंभ) प्रमोद शर्मा ने बताया कि सोमवार सुबह श्री कपि मानस मंडल शिविर के दो तंबू में अचानक आग लग गई जिसके बारे में सूचना मिलते ही अग्निशमन दल तुरंत मौके पर पहुंच गया और उस पर काबू पा लिया। उन्होंने बताया कि इसी तरह, सोमवार अपराह्न सेक्टर-आठ में उपभोक्ता संरक्षण समिति शिविर में भी आग लग गई जिस पर तत्काल काबू पा लिया गया। 

शर्मा ने बताया कि आग लगने की दोनों घटनाओं पर दमकल केंद्र कोटेश्वर महादेव के प्रभारी एफएस भारद्वाज अपनी इकाई के साथ मौके पर पहुंचे और राहत कार्य का नेतृत्व किया। उन्होंने बताया कि इन दोनों घटनाओं में किसी भी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है। 

यह भी पढ़ें:-Gonda News: डीएम ने की सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा, खराब प्रगति पर रोका एक्सईएएन का वेतन

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म