उन्नाव जेल में बंदियों ने किया “Mahakumbh” स्नान: जेल अधीक्षक ने किया ऐसा...हर कोई कर रहा सराहना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उन्नाव, अमृत विचार। जिला जेल उन्नाव के जेल अधीक्षक ने बंदियों की इच्छा पर संगम से जल मंगवाकर बंदियों को महाकुंभ स्नान कराया। स्नान के साथ ही बंदियों ने हर- हर गंगे और हर हर महादेव का उद्घोष किया। 

उन्नाव जेल अधीक्षक ने एक अनूठी पहल करते हुए जिला जेल में बंद कैदियों व बंदियों के लिए प्रयागराज स्थित संगम से पवित्र गंगाजल मंगवाकर जेल में बने एक कुंड में डलवा दिया। इसके बाद उसमें और पानी भरवाया गया और जेल के सभी बंदियों व कैदियों को उस पवित्र जल से स्नान करने को आमंत्रित किया गया। 

इसकी जानकारी होते ही जेल में बंद कैदियों व बंदियों की भीड़ वहां पहुंच गई और सभी ने गंगा मैया की जय बोलते हुए स्नान किया। साथ ही सभी बंदियों व कैदियों ने जेल प्रशासन को इसके लिए धन्यवाद देते हुए भूरि भूरि प्रशंसा भी की। 

जेल अधीक्षक पंकज सिंह की पहल पर बंदियों को भी पवित्र जल से स्नान करने का मौका मिला। इससे बंदियों व कैदियों में हर्ष माहौल है। वहीं जेल प्रशासन का मानना है कि इससे कैदियों में धर्म के प्रति आस्था अधिक बढ़ेगी और भविष्य में वे लोग अपराध से मुंह फेर कर देश की मुख्यधारा में शामिल होकर समाज में एक आदर्श जीवन व्यतीत करेंगे।

ये भी पढ़ें- Kanpur में बेटे की हत्या कर मां ने लगाई फांसी, ससुरालीजनों पर हत्या का आरोप, पति और ससुर हिरासत में

 

संबंधित समाचार