Mahakumbh: स्नान करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़, प्रयागराज जाने वाले ये ट्रेनें की गई डायवर्ट, देखें- पूरी लिस्ट...

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लोकमान्य टर्मिनल, जयनगर, छपरा, गोरखपुर समेत कई ट्रेनें प्रभावित

कानपुर, अमृत विचार। महाकुंभ के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने कई ट्रेनों का रूट डायवर्ट कर दिया। ये ट्रेनें प्रयागराज होकर चलती थीं लेकिन इनका रूट बदल दिया गया। उत्तर मध्य जोन के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि गाड़ी संख्या 11061/11060 लोकमान्य टर्मिनल से जयनगर जाने वाली गाड़ी को इटारसी, बीना, कानपुर सेंट्रल और उन्नाव होकर चलाया गया जबकि इसका रूट इटारसी, मानिकपुर, प्रयागराज, रामबाग, वाराणसी होकर निर्धारित है। 

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 11055 लोकमान्य टमिर्नल से गोरखपुर तक चलने वाली गाड़ी को सतना, ओहन, खैरार, कानपुर सेंट्रल, उन्नाव होकर चलाया गया जबकि ये ट्रेन सतना, मानिकपुर, प्रयागराज, प्रयाग, जाफराबाद होकर निर्धारित है। गाड़ी संख्या 15160 दुर्ग से छपरा जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन को कटना, मुड़वारा, सागर, झांसी होकर चलाया गया जबकि उसका रूट सतना, मानिपुर, प्रयागराज निर्धारित है। 

गाड़ी संख्या 11107 ग्वालियर से वाराणसी के मध्य चलने वाली गाड़ी को झांसी, उरई, कानपुर सेंट्रल, उन्नाव, फाफामऊ होते हुए चलाया गया जबकि इसका रूट झांसी, मानिकपुर, प्रयागराज, प्रयाग, वाराणसी निर्धारित है। गाड़ी संख्या 0102 दादर से गोरखपुर को झांसी, कानपुर सेंट्रल, उन्नाव होते हुए चलाया गया जबकि इस गाड़ी का रूट ललितपुर, खजुराहो, मानिकपुर, प्रयागराज, छिवकी, वीएचके, वाराणसी निर्धारित है। 

गाड़ी संख्या 1948 अहादाबाद से गोरखपुर एवं गाड़ी संख्या 1216 लोक मान्य टर्मिनल से बनारस जाने वाली ट्रेन, गाड़ी संख्या 2217 छत्रपति शिवाजी महाराज टमिर्नल से वाराणसी, गाड़ी संख्या 1523 गोंदिया से बरौनी जाने वाली ट्रेन, 19489/19490 अहमदाबाद से गोरखपुर के मध्य चलने वाली ट्रेन को सतना, जोहन, खैरार, कानपुर सेंट्रल एवं वाराणसी होकर चलाया गया जबकि इसका रूट ललितपुर, खजुहारो, मानिकपुर, प्रयागराज, छिवकी, वाराणसी निर्धारित है।

ट्रेनों में भारी भीड़ से तीन यात्री बेहोश

सोमवार को ग्वालियर बरौनी एक्सप्रेस के साधारण कोच में एक महिला, दो बुजुर्ग बेहोश हो गए जिन्हें कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर दवा देकर आगे की यात्रा करने की इजाजत दी गई। प्रयागराज की ओर से आने वाली ट्रेनों में भारी भीड़ है। यहां तक कि प्रसाधनों में भी पूरा पूरा परिवार छोटे छोटे बच्चे शरण लिए हैं जिससे कोई प्रसाधन भी नहीं जा सकता। 

ग्वालियर से बरौनी जा रही एक्सप्रेस ट्रेन सेंट्रल स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 2 पर दोपहर लगभग 1.30 बजे आई। इस ट्रेन का प्रसाधन भी यात्रियों से फुल था। इस दौरान एक महिला प्रमिला भीड़ में दबने के चलते बेहोश हो गई। जीआरपी प्रभारी ओम नारायण सिंह का कहना है कि बरौनी एक्सप्रेस में एक महिला के बेहोश होने की सूचना मिली थी। सेंट्रल स्टेशन समेत सभी स्टेशनों पर डॉक्टर मेडिकल स्टॉफ के साथ मौजूद हैं। बीमारों का इलाज किया जा रहा है। 

ये भी पढ़ें- कानपुर में Avanish Dixit के बाद अब इस अपराधी की संपत्ति होगी जब्त: गैंग के 14 सदस्यों की संपत्तियों में मिली आठ कारें...ये नाम है शामिल

संबंधित समाचार