नन्हे चोरों ने खंगाला आदि शक्ति का मंदिर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार : नन्हें चोरों ने काठगोदाम में आदि शक्ति का मंदिर खंगाल डाला। शातिर घंटियां खोल ले गए और जाते-जाते मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे भी खोल ले गए। हालांकि पूरी घटना सीसीटीवी डीवीआर में कैद हो चुकी है। मंदिर कमेटी के पदाधाकारियों ने मामले में पुलिस को तहरीर सौंपी है। 


मंदिर कमेटी पदाधिकारियों के मुताबिक देवला तल्ला पजाया में आदि शक्ति मां जगदम्बा देवी का मंदिर है। 17 फरवरी की सुबह करीब 9 बजे तीन कम उम्र चोर मंदिर परिसर में दाखिल हुए। उन्होंने मंदिर से दो सीसीटीवी कैमरा चोरी करते हुए मंदिर परिसर में काफी सामान क्षतिग्रस्त किया और घंटियां चोरी कर लीं। सूचना पर मंदिर कमेटी के कोषाध्यक्ष हरेंद्र घनेला ने अध्यक्ष हरेंद्र क्वीरा को सूचना दी।

जिसके बाद समिति के सदस्यों और ग्राम वासियों ने बनभूलपुरा थाना पहुंचकर पुलिस को तहरीर सौंपी। इस अवसर पर बालम सिंह नौला, महेंद्र सिंह नौला, हरेंद्र सिंह नौला, डूंगर सिंह नौला, मोंटू सिंह, केएस बिष्ट, हरीश चन्द्र पांडे, दीवान सिंह नौला, भुवन सिंह नौला, बृजपाल सिंह नौला, मोहन सिंह नौला आदि थे।

संबंधित समाचार