पेट दर्द की शिकायत पर एसटीएच में भर्ती हुआ चोर भागा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार: पेट दर्द की शिकायत पर आधी रात एसटीएच में भर्ती कराया गया शातिर चोर सुबह-सुबह अस्पताल से फरार हो गया। चोर की निगरानी में दो सिपाहियों को लगाया गया था। घटना से पहले एक शौंच क्रिया से निवृत्त होने और दूसरा चोर को हथकड़ी लगाकर रिपोर्ट लेने चला गया था। शातिर चोर हथकड़ी को बिना खोले फरार हो गया। चिकित्सकों ने उसका पीछा भी किया, लेकिन वह हाथ नहीं आया था। चोर की निगरानी में लगे दोनों सिपाहियों को निलंबित कर दिया गया है।

ऊधम सिंह नगर निवासी रोहित पुत्र मणि पाल एक पेशेवर चोर है। चोरी के मामले में ही बीती 26 जनवरी को उसे उप कारागार हल्द्वानी लाया गया था। बताया जाता है कि 17 फरवरी की रात रोहित ने पेट में असहनीय दर्द की शिकायत की। कोतवाल राजेश कुमार यादव ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर शातिर की तलाश की जा रही है। 

संबंधित समाचार