Barabanki News : विदेश भेजने का झांसा देकर ऐंठे साढ़े पांच लाख रुपये,अदालत के आदेश पर दर्ज की गई रिपोर्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

Barabanki, Amrit Vichaar : विदेश भेजने के नाम पर ठगी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ऐसी ही दो घटनाओं में पांच लाख 46 हजार रुपये की ठगी कर ली गई। एक मामले में तो रुपये के साथ ही पीड़ित का पासपोर्ट तक हड़प कर लिया गया। दोनों मामलों की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। 

पहला मामला टिकैतनगर थाना क्षेत्र के ग्राम चिर्रा का है। यहां के निवासी गुड्डू और उनके भाई राकेश से मो. आमिर और शबे आलम ने सऊदी अरब भेजने के नाम पर 2.40 लाख रुपये मांगे। गुड्डू और राकेश ने 1.60 लाख रुपये नकद व ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिए, लेकिन विदेश भेजने की प्रक्रिया शुरू नहीं हुई। जब पीड़ितों ने शेष राशि दिए बिना काम आगे बढ़ाने की मांग की, तो आरोपियों ने धमकाकर भगा दिया। 27 जनवरी को पीड़ित अपने पैसे वापस मांगने गए, तो मो. आमिर, शबे आलम और उनकी मां शहनाज ने उनसे मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने पुलिस से गुहार लगाई पर उसकी नहीं सुनी गई, विवश होकर गुड्डू ने अदालत का दरवाजा खटखटाया। तब पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की।

दूसरा मामला जैदपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कोला का है। यहां की रहने वाली उजमा ने अपने पति फिरोज अहमद को मलेशिया भेजने के लिए 3.86 लाख रुपये दिए। यह राशि सैय्यद हैदर अली कादरी, मो. इसरार और असलम को अलग-अलग माध्यमों से दी गई। पासपोर्ट और मेडिकल जांच भी कराई गई, लेकिन टिकट मिला, न ही पासपोर्ट वापस किया गया। लगभग डेढ़ साल से पीड़ित परिवार ठगी का शिकार है। आरोपियों ने फोन पर झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर उन्हें चुप कराने की कोशिश की। फिरोज ने यह रकम कर्ज लेकर दी थी, जिसका ब्याज आज तक चुकाना पड़ रहा है। उजमा ने भी विवश होकर अदालत का दरवाजा खटखटाया।

यह भी पढ़ें- Maha Kumbh 2025 : मुख़्तार अब्बास नकवी की पत्नी सीमा नकवी ने किया संगम स्नान

संबंधित समाचार