बरेली: जिले में कोरोना के 34 केस, बसों और ट्रेनों से आने वालों पर कड़ी निगरानी
बरेली,अमृत विचार। जिले में कोरोना की दूसरी लहर का असर अब दिखने लगा है। इसी के साथ स्वास्थ्य विभाग ने भी अपनी सर्तकता को बढ़ा दिया है। लोगों की लापरवाही कहीं कोरोना का कहर दोबारा न कर दे। इस बात से अधिकारी भी चिंता में हैं। शनिवार को जिले में कोरोना के 34 केस सामने …
बरेली,अमृत विचार। जिले में कोरोना की दूसरी लहर का असर अब दिखने लगा है। इसी के साथ स्वास्थ्य विभाग ने भी अपनी सर्तकता को बढ़ा दिया है। लोगों की लापरवाही कहीं कोरोना का कहर दोबारा न कर दे। इस बात से अधिकारी भी चिंता में हैं। शनिवार को जिले में कोरोना के 34 केस सामने आए। केसो में लगातार वृद्धि से अब अधिकारी चिंता में पड़ गए हैं।
त्योहारी सीजन के बाद कोरोना के केसों में एक बार फिर से उछाल आना शुरू हो गया है। दिल्ली में लगातार कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने सर्तकता बढ़ाते हुए दिल्ली से आने वाले सभी मरीजों को रोककर उनकी सैंपलिंग कराना भी शुरू कर दिया है। इसके लिए झुमका तिराहे पर कैंप का भी आयोजन किया गया है। दिल्ली से आने वाले सभी लोगों की यहां सैंपलिंग के बाद ही शहर में घुसने की अनुमति दी जाती है। शनिवार को जिले में कुल 34 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसमें से 14 एंटीजन और ट्रूनॉट से बाकी आरटीपीसीआर से संक्रमित मिले हैं। वहीं, दूसरी ओर शनिवार को एंटीजन से 2009 सैंपल, आरटीपीसीआर से 1252 ट्रूनॉट से 39 लोगों का सैंपल लिया गया है।
ट्रेन से आने वालों पर भी कड़ी निगरानी स्वास्थ्य विभाग ने दिल्ली से आने वाले लोगों पर इतनी कड़ी निगरानी रखी है कि जंक्शन पर भी एक कैंप का आयोजन कर दिया। शनिवार शाम श्रमजीवी स्पेशल एक्सप्रेस से आने वाले सभी लोगों का जंक्शन पर कोरोना टेस्ट कराया गया। ट्रेन से उतरने वाले करीब 50 लोगों को सैंपलिंग के बाद ही प्लेटफार्म से निकलने की इजाजत दी गई।
