Bareilly: वंदेभारत समेत 58 ट्रेनों को संचालन फिर शुरू, यात्री को मिली बड़ी राहत
बालामऊ में ब्लॉक की वजह से 13 दिनों ने निरस्त चल रहीं थीं ट्रेनें
बरेली, अमृत विचार : बालामऊ स्टेशन यार्ड में ब्लॉक की वजह से 13 दिन से रद्द चल रहीं 58 ट्रेनों का संचालन गुरुवार से फिर शुरू हो जाएगा। मेरठ से लखनऊ जाने वाली वंदेभारत एक्सप्रेस गुरुवार को सुबह 10 बजे बरेली आएगी और लखनऊ से मेरठ जाने वाली वंदेभारत एक्सप्रेस शुक्रवार को शाम 6 बजे आएगी। वहीं वाराणसी एक्सप्रेस गुरुवार से और काठगोदाम से हावड़ा जाने वाली 13020 ट्रेन शुक्रवार से चलेगी।
ये रद्द ट्रेनें हुई बहाल
14235 वाराणसी-बरेली, 15119 व 15120 वाराणसी-देहरादून, 13257 दानापुर-आनंद विहार जनसाधारण एक्सप्रेस, 15127 व 15128 काशी विश्वनाथ, 15623 व 15624 भगत की कोठी-कामाख्या, 13006 पंजाब मेल, 22355 व 22356 पाटलिपुत्र-चंडीगढ़, 20939 साबरमती-सुल्तानपुर, 13308 किसान, 15011 व 15012 लखनऊ-चंडीगढ़, 22541 व 22542 वाराणसी-आनंद विहार, 15001 व 15002 मुजफ्फरपुर-देहरादून, 15005 व 15006 गोरखपुर-देहरादून, 13019 हावड़ा-काठगोदाम, 12231 व 12232 लखनऊ-चंडीगढ़ और 14207 व 14208 मां बेल्हा देवी धाम-दिल्ली एक्सप्रेस फिर से बहाल कर दी गई हैं।
यह भी पढ़ें- Bareilly: अवैध डेयरियां से लोग बेहाल, दुर्गंध के साथ कट रहे रात-दिन
