Fatehpur में नेशनल हाईवे पर मनाई बर्थडे पार्टी, बीच सड़क पर की हुड़दंगई, यातायात रहा प्रभावित, वीडियो वायरल
फतेहपुर, अमृत विचार। थरियांव थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर एक दर्जन से अधिक युवाओं ने बर्थडे पार्टी सेलिब्रेट की। इस दौरान बीच हाईवे पर ही केक काटा गया। जमकर आतिशबाजी करते हुए हुड़दंगई की गई। इस दौरान काफी देर तक यातायात प्रभावित रहा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। अमृत विचार डॉट कॉम ऐसे किसी भी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में लगी है।
