मुरादाबाद में राधामोहन सिंह बोले- देशवासियों को विकास पसंद है, तभी तो जीते बिहार
मुरादाबाद, अमृत विचार। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और यूपी के प्रभारी राधामोहन सिंह ने कहा कि देश के लोगों को विकासवाद पसंद है। इसलिए बिहार की जनता ने सभी कयासों को किनारे करते हुए एनडीए को बहुमत दिया और भाजपा का प्रदर्शन शानदार रहा। कोरोना के इस दौर में देश की नजता को …
मुरादाबाद, अमृत विचार। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और यूपी के प्रभारी राधामोहन सिंह ने कहा कि देश के लोगों को विकासवाद पसंद है। इसलिए बिहार की जनता ने सभी कयासों को किनारे करते हुए एनडीए को बहुमत दिया और भाजपा का प्रदर्शन शानदार रहा। कोरोना के इस दौर में देश की नजता को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयास और पार्टी की नीतियों पर भरोसा है। ऐसे में कार्यकर्ता की जिम्मेदारी बढ़ जाती है। आसन्न विधान परिषद चुनाव में हमें बेहतर करना है।
सिंह शनिवार को बुद्धि विहार स्थित पर्टी कार्यालय पर शिक्षक एमएलसी चुनाव बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा देश में विकास, विश्वास और प्रगति का पर्याय है। बिहार विधानसभा चुनाव, यूपी, एमपी, गुजरात सहित अन्य प्रदेशों के उपचुनाव में बेहतर जीत मिली। यह परिणाम कोरोना महामारी के बीच केंद्र सरकार के प्रयास में गरीब, मजदूर, किसान और युवाओं के विश्वास की परिणति है। प्रभारी ने कहा कि सच तो यह कि यह परिणाम देश को गुमराह करने वालों के लिए सबक भी है। लोगों ने खोखले वादे, जातिवाद और तुष्टिकरण को नकार कर विकासवाद का परचम लहराया है।
महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने कहा कि भाजपा ने पहली बार इस चुनाव में प्रत्याशी उतारा है। इसके लिए मतदाता ये घर-घर जायें। वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से उनके अनुभव का लाभ लें। मतदाता सम्मेलन करें और सिर्फ मतदाताओं को ही बुलायें। जमीनी स्तर पर क्या काम हुआ और हो रहा है इसकी मॉनीटिरिंग के लिए एक टीम बनायें। भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस चुनाव में 70 प्रतिशत वोट बनवायें हैं। सभी जनप्रतिनिधि स्कूल कॉलेज और घर-घर जा कर वोट मांगेंगे तो मुझे पूर्ण रूप से विश्वास है कि हमारे प्रत्याशी की जीत निश्चित है।
बोले, भाजपा में ही कार्यकर्ता का सम्मान है और उसके प्रयास का मूल्यांकन है। हमें बेहतर प्रदर्शन के लिए कार्य करना है। संचालन खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के उपाध्यक्ष गोपाल अंजान ने किया। अघ्यक्षता कर रहे क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने पार्टी की ओर से दोनों पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया।
यह रहे मुख्य रूप से मौजूद
सुनील बंसल प्रदेश महामंत्री (संगठन), चौधरी भूपेंद्र सिंह पंचायती राज मंत्री, सतपाल सैनी प्रदेश उपाध्यक्ष, मोहित बेनीवाल पश्चिमी क्षेत्र, विनोद अग्रवाल महापौर, रितेश गुप्ता विधायक, कुंवर सर्वेश सिंह पूर्व सांसद, डा.जयपाल सिंह व्यस्त एमएलसी।
राधामोहन और बंसल ने दिये टिप्स
विधान परिषद चुनाव में पार्टी की तैयारी और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रभारी राधामोहन सिंह और महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने एक-एक कर सभी जिम्मेदारों की तैयारी पूछी। बुद्धि विहार स्थित पार्टी कार्यालय की यह विशेष बैठक चर्चा में रही। इस दौरान पार्टी नियंताओं ने कुशल प्रबंधन की चर्चा की। क्षेत्रवार चुनाव की तैयारी बतायी गयी। महामंत्री संगठन ने सभी को बेहतर प्रदर्शन के टिप्स दिये और यह साफ किया कि भाजपा में ही कार्यकर्ता का मान है। इसी पार्टी में काम करने की जगह और उसकी सही मूल्यांकन है। बैठक में पांच जिलों के चुनाव से जुडे़ पदाधिकारी मौजूद रहे।
मुरादाबादियों के स्वागत से प्रदेश प्रभारी अभिभूत
भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं यूपी के प्रभारी राधामोहन का यहां पार्टीजनों की ओर से स्वागत किया गया। गांगन तिराहे पर महानगर अध्यक्ष धर्मेंद्र नाथ मिश्र की टीम ने नारे लगाकर उनकी अगवानी की। मोर्चा, प्रकोष्ठ के सदस्यों ने माला पहनाकर और बुके देकर मुरादाबाद का उत्साह दिखाया। प्रभारी भी स्वागत से प्रसन्न नजर आये। पंचायत राज मंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल, क्षेत्रीय महामंत्री हरिओम शर्मा, नगर विधायक रितेश गुप्ता, पूर्व सांसद सर्वेश सिंह, बढ़ापुर विधायक सुशांत सिंह, राजेश सूर्या विशेष संपर्क विभाग, अनुसूचित आयोग की सदस्य साध्वी गीता वाल्मीकि, मनोज गुप्ता, गिरीश वर्मा, ऋषि पाल सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष युवा मोर्चा राजू कालरा ने उन्हें बुके दिया।
उधर, उनके काफिला में श्याम बिहारी शर्मा, नत्थू राम कश्यप, कमल गुलाटी, राहुल शर्मा, जिला उपाध्यक्ष शुभम राहल, दिनेश ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष गजेंद्र चौधरी, विशाल त्यागी, युवा मोर्चा अध्यक्ष धर्मेश सैनी, चंदर प्रजापति, हेमराज सैनी, महानगर मीडिया प्रभारी राजीव गुप्ता एवं राहुल सेठी,दिनेश सिसोदिया, मदालसा शर्मा, प्रीति कश्यप, भावना चौधरी, हरीश बोरा, प्रदीप प्रभाकर, शक्ति शर्मा, गिरीश शर्मा, आलोक सैनी, अभिषेक भटनागर, सोनू सुमन, सुधांशु कौशिक, संजीव चौहान, मंगल सिंह राजपूत, सुमनेश सिंह, निगम कार्यकारिणी के उपाध्यक्ष राजेश गुप्ता, डिंपल सिंह अश्क, गौरव श्रीवास्तव, अजय दिवाकर, विशाल शुक्ला मुख्य रूप से शामिल रहे।
