Fatehpur में पंचायत सहायिका ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा- 'मुझे माफ कर दो', परिजनों में कोहराम
फतेहपुर, अमृत विचार। जहानाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बिरनई में स्थित पंचायत भवन में पंचायत सहायिका शिखा द्विवेदी पुत्री स्वर्गीय रामानंद ने दोपहर लगभग तीन बजे कमरे के अंदर कुंडी लगाकर छत में लगे पंखे मे दुपट्टा के सहारे फांसी लगा आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों की मौजूदगी में शव को नीचे उतारा। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
पंचायत भवन पर मौजूद अन्य कर्मी द्वारा काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर आवाज लगाई। जब आवाज अंदर से नहीं आई तो उसने खिड़की से झांक कर देखा। जहां पंचायत सहायिका शिखा त्रिवेदी फांसी के फंदे पर झूल रही थी। थोड़ी देर बाद ग्राम प्रधान प्रतिनिधि श्रीकांत उत्तम ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहारे दीवार तथा खिड़की तोड़कर अंदर प्रवेश किया। परिजनों की मौजूदगी में शव को पंखे से नीचे उतार कर विधिक कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।
मृतका सात बहनें थी जिस पर चार बहनों की शादी पूर्व में हो चुकी थी मृतका छठवें नंबर की बहन थीं। पिता की मृत्यु कुछ वर्षों पूर्व हो चुकी है पंचायत सहायिका मा तथा दो अन्य बहनों के साथ जीवन यापन कर रही थी। विगत दो वर्षों से पंचायत सहायिका पद ग्राम सभा रनूपुर में पर कार्यरत थीं। मृतका के पास से एक मोबाइल तथा सुसाइड नोट मिला है। पुलिस के अनुसार उपरोक्त सुसाइड नोट पर सभी परिजनों व रिश्तेदारों से माफी मांगने की बात लिखकर सहायिका ने आत्महत्या किया है।
थाना प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने बताया मृतका के बहनोई अनुज कुमार तिवारी निवासी ग्राम दीपापुर थाना नरवल कानपुर नगर की तहरीर पर शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है। पुलिस ने मृतका का मोबाइल व सुसाइड नोट कब्जे में लिया गया है। सुसाइड नोट की जांच तथा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
