Mahakumbh 2025 : जेल कैदियों ने किया महाकुंभ स्नान, प्रशासन ने कराई जेल कैदियों के लिए ये खास व्यवस्था 

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

अमृत विचार। प्रयागराज में महाकुंभ के 40 दिन बीत चुके हैं। वही अब अधिकारियो ने यह जानकारी दी हैं कि उत्तर प्रदेश के जेलों में बंद कैदियों ने प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ से आये जल से स्नान किया। इसके लिए यूपी पुलिस के जेलों में एक खास व्यवस्था के जरिये प्रशासन ने संगम से जल को प्रदेश की जेलों में पहुंचवाया हैं। उत्तर प्रदेश सरकार के जेल मंत्री दारा सिंह ने एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा " दुनियाभर के लोग संगम पहुंचकर स्नान कर रहे हैं । तो हमारे कैदी भी स्नान कर सकते। इसीलिए हमने अपने कैदियों के लिए ये इंतजाम करवाए हैं। " जेल विभाग अधिकारियो का कहना हैं प्रदेश में सात केंद्रीय जेलों सहित 75 जेलों में वर्तमान 90 ,000 से अधिक कैदी हैं। 

जेल अधीक्षक ने बताया महाकुंभ का फायदा हमारे जेल में बंद कैदियों को भी मिलना चाहिए। इसीलिए हमने प्रयागराज से गंगा का जल मंगवाया हैं। उन्होंने आगे कहा कि पंडितो की मौजूदगी में मंत्रोच्चारण के साथ जेल में इस अनुष्ठान को किया गया ताकि उस पानी से जेल में बंद सभी कैदी महाकुंभ के स्नान का लाभ ले सकें। जेल प्रशासन की पहल से कैदियों में ख़ुशी हैं और हर ओर इस कार्य की जमकर सराहना भी हो रही हैं। प्रशासन ने यह आयोजन कैदियों को धर्म, सनातन संस्कृति और अध्यात्म से जुड़ने के लिए किया। 


योगी सरकार की पहल पर यूपी की जेलों में किया गया आयोजन

यूपी की जेलों के लिए योगी सरकार के द्वारा कराई गई इस अनोखी पहल से यूपी के कैदियों में उत्साह देखने को मिला। नैनी सेंट्रल जेल समेत रामपुर, फतेहपुर और नोएडा में यह आयोजन जेल प्रशासन द्वारा किया गया। नोएडा जिला जेल के 2941 कैदियों ने महाकुंभ के जल से स्नान किय। वहीं, रामपुर जेल में लगभग 300 कैदियों ने स्नान किया। बता दें प्रयागराज संगम से 20 लीटर पवित्र जल मंगवाकर जेल के टैंक में मिलाया। और फिर इसी पानी से कैदियों ने स्नान किया। 

 

ये भी पढ़े : अब 19 रुपये में रखिये अपना कीमती सामान, चारबाग रेलवे स्टेशन देगा आपको ये सुविधा

संबंधित समाचार