मुरादाबाद : विवाहिता ने कराया दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज, पति दिया तीन तलाक
मुरादाबाद,अमृत विचार। ससुरालियों ने दहेज के लिए विवाहिता को प्रताड़ित किया तो उसने रिपोर्ट दर्ज करा दी। जिस पर खफा पति ने भरी कचहरी उसे तीन तलाक दे दिया। विवाहिता के मायके वालों ने विरोध किया तो ससुरालियों ने जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता की शिकायत पर एसएसपी ने सिविल लाइंस पुलिस को …
मुरादाबाद,अमृत विचार। ससुरालियों ने दहेज के लिए विवाहिता को प्रताड़ित किया तो उसने रिपोर्ट दर्ज करा दी। जिस पर खफा पति ने भरी कचहरी उसे तीन तलाक दे दिया। विवाहिता के मायके वालों ने विरोध किया तो ससुरालियों ने जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता की शिकायत पर एसएसपी ने सिविल लाइंस पुलिस को जांच के आदेश दिए हैं।
मुगलपुरा थाना क्षेत्र मोहल्ला फैजगंज लंबी गली निवासी फरजाना बी ने एसएसपी को पत्र देकर कहा कि उसका निकाह करीब दो साल पलहे मोहल्ला जामा मस्जिद प्रिंस रोड निवासी माजिद खान के साथ हुआ था। आरोप है कि निकाह के बाद से ससुराली दहेज के लिए परेशान करने लगे। उत्पीड़न बढ़ा तो वह मायके आ गई और ससुरालियों के खिलाफ महिला थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी।
फरजाना के अनुसार बाद में यह मामला नारी उत्थान केंद्र चला गया। काउंसलिंग के लिए 18 नवंबर की तारीख मुकर्रर थी। जिस पर वह मायके वालों के साथ केंद्र पहुंची लेकिन समझौता नहीं हो सका। आरोप है कि वापस जाते समय कचहरी परिसर में पति समेत अन्य ससुरालियों ने उसे रोक लिया। पति ने तीन तलाक दे दिया, जबकि अन्य ने धमकाते हुए जान से मारने की धमकी दी।
