Bareilly: फिर होगी बारिश, इस तारीख के लिए मौसम विभाग ने की भविष्यवाणी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार: जिले में गर्मी का प्रकोप बढ़ने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार होली से पहले ही चिलचिलाती गर्मी का प्रकोप होगा। हालांकि 28 फरवरी को बारिश होने के आसार हैं।

शनिवार को जिले में अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 25.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.3 डिग्री अधिक 12.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। आंचलिक मौसम केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डॉ. अतुल कुमार सिंह ने बताया कि अभी पांच दिन 27-28 डिग्री सेल्सियस तापमान रहेगा। इसके बाद 28 को बारिश से तापमान में कुछ गिरावट दर्ज की जाएगी।

यह भी पढ़ें- Bareilly: मारपीट करने और धमकी देने वाले दूसरे समुदाय के छह युवकों पर रिपोर्ट

संबंधित समाचार