पाकिस्तान ने किया संघर्ष विराम का उल्लंघन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जम्मू। जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगे हीरानगर सेक्टर की अग्रिम चौकियों को पाकिस्तानी सैनिकों ने निशाना बनाया। अधिकारियों ने रविवार को बताया कि शनिवार रात करीब नौ बजे सतपल, मनयारी, करोल कृष्णा और गुरनाम सीमा चौकियों पर सीमापार से गोलीबारी शुरू हुई। हालांकि इस गोलीबारी का सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के …


जम्मू। जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगे हीरानगर सेक्टर की अग्रिम चौकियों को पाकिस्तानी सैनिकों ने निशाना बनाया। अधिकारियों ने रविवार को बताया कि शनिवार रात करीब नौ बजे सतपल, मनयारी, करोल कृष्णा और गुरनाम सीमा चौकियों पर सीमापार से गोलीबारी शुरू हुई। हालांकि इस गोलीबारी का सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने माकूल जवाब दिया। उन्होंने बताया कि दोनों ही तरफ से गोलीबारी रविवार तड़के तीन बजकर 45 मिनट पर भी जारी थी। अभी तक भारतीय पक्ष से किसी के हताहत होने या क्षति की खबर नहीं है।

संबंधित समाचार