प्रधानमंत्री मोदी ने मुलायम को दी जन्मदिन की बधाई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को समाजवादी नेता और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव से फोन पर बात कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। इस दौरान मोदी ने कहा वह देश के उन वरिष्ठ और अनुभवी नेताओं में शुमार हैं, जो कृषि और ग्रामीण विकास के प्रति भावुक रहते हैं। …


नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को समाजवादी नेता और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव से फोन पर बात कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। इस दौरान मोदी ने कहा वह देश के उन वरिष्ठ और अनुभवी नेताओं में शुमार हैं, जो कृषि और ग्रामीण विकास के प्रति भावुक रहते हैं।


मोदी ने ट्वीट कर कहा कि मुलायम सिंह यादव जी से बात की और उन्हें जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं। वह देश के उन वरिष्ठ और अनुभवी नेताओं में हैं जो कृषि और ग्रामीण विकास के प्रति भावुक रहते हैं। मैं उनके स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं। समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव खराब सेहत के कारण सक्रिय राजनीति में नहीं हैं। वह देश के रक्षा मंत्री और तीन बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री भी रह चुके हैं।

संबंधित समाचार