भारत की जीत पर मनाया जा रहा था जश्न, विरोध का आरोप, शहर में बवाल करने वालों को पुलिस ने दबोचा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई, अमृत विचार। शहर के सिनेमा रोड पर दो पक्षों के बीच मारपीट होने से बवाल हो गया। जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने विवाद कर रहे दोनों पक्षों के दो-दो लोगों को हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि भारतीय क्रिकेट टीम की जीत पर जश्न मनाने के दौरान आतिशबाज़ी हो रही थी, जिसका कुछ लोगों ने विरोध किया। विरोध की वजह से बवाल बढ़ गया। वहीं पुलिस इसे रुपयों के लेनदेन का मामला बता रही है।  

दरअसल, रविवार की देर शाम भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी के पांचवें मुकाबले में 45 गेंदें शेष रहते पाकिस्तान को छह विकेट से हरा दिया। जिसके चलते शहर के सिनेमा रोड पर आतिशबाज़ी करते हुए कुछ लोग भारत की जीत का जश्न मना रहे थे, इसी बीच उधर से निकल रहे कुछ युवकों ने इसका विरोध किया।

विरोध के चलते बात बिगड़ गई और नौबत मारपीट तक पहुंच गई। इसका पता चलते वहां पहुंची पुलिस ने एक पक्ष से अर्पित पुत्र रामनायण निवासी खजांची टोला कोतवाली शहर और उसके भाई को हिरासत में ले लिया, वहीं दूसरे पक्ष से कामरान पुत्र फारूक निवासी इदरीस गंज और उसके भाई अल्तमश को हिरासत में लिया है। सीओ सिटी अंकित मिश्रा ने बताया है कि रुपयों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई, तहरीर के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

यह भी पढ़ें: इप्सेफ के प्रतिनिधिमंडल ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से की मुलाकात, पेंशन और आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के मुद्दे पर बनी बात

संबंधित समाचार