बहराइच: पत्नी से विवाद के बाद युवक ने चाचा से माचिस लेकर खुद को लगाई आग, लखनऊ रेफर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। बहराइच जिले  के खैरीघाट थाना क्षेत्र निवासी एक युवक ने रविवार रात को पत्नी से विवाद किया। इसके बाद अपने ऊपर पेट्रोल छिड़कर चाचा के घर गया, माचिस मांगी और खुद को आग लगा दी। गंभीर हालत में उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया है।

खैरीघाट थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बेहड़ा के मजरा भदईपुरवा निवासी अनूप कुमार (31) पुत्र रंगीलाल ने रविवार को शराब का सेवन किया। इसके बाद पत्नी निशा से खूब विवाद किया। रात नौ बजे के आसपास विवाद के बाद उसने अपने ऊपर पेट्रोल डाल लिया। इसके बाद पड़ोस में स्थित चाचा के घर गया।

जहां उसने चाचा से माचिस की मांग कर खुद को आग लगा ली। जिससे मौके पर हड़कंप मच गया। आग बुझाने के बाद उसे सीएचसी ले गए। यहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में डॉ सूर्य विजय सिंह और डॉ पवन सिंह ने प्रथमिक उपचार के बाद लखनऊ रेफर कर दिया। डॉक्टर सूर्यभान ने बताया कि युवक लगभग 50 प्रतिशत आगे के हिस्से से झुलस गया था। जिस पर लखनऊ रेफर किया गया है।

यह भी पढ़ें:-बहराइच: नहर की पुलिया के नीचे मिला दो युवकों का शव, इलाके में हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

 

संबंधित समाचार