BAN vs NZ : न्यूजीलैंड ने जीता टॉस, पहले फील्डिंग का किया फैसला...देखें दोनों टीमों की Playing 11 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रावलपिंडी। न्यूजीलैंड के कप्तान मिशेल सेंटनर ने बांग्लादेश के खिलाफ सोमवार को यहां आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के मैच में टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया। न्यूजीलैंड ने अपनी टीम में दो बदलाव के हैं। उसने नाथन स्मिथ और डेरिल मिशेल की जगह काइल जैमीसन और रचिन रवींद्र को शामिल किया है। बांग्लादेश ने भी सौम्या सरकार और तंजीम साकिब की जगह महमूदुल्लाह और नाहिद राणा को शामिल किया है।

दोनों टीमें इस प्रकार है:-
न्यूजीलैंड एकादश : विल यंग, डेवन कॉन्वे, केन विलियमसन, टॉम लेथम (विकेटकीपर),रचिन रविंद्र, ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), मैट हेनरी, विलियम ओरूर्क और काइल जेमीसन।

बंगलादेश एकादश : तंजिद हसन, नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), मेहदी हसन मिराज, मो. तौहीद हृदोय, मुशफिकुर रहीम (विकेटकीपर), महमुदउल्लाह, जाकेर अली, रिशाद हुसैन, तसकीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान और नाहिद राणा। 

ये भी पढे़ं :  ICC Champions Trophy पर आतंकी हमले का साया, इस्लामिक स्टेट ने बनाया विदेशियों का अपहरण का प्लान

 

संबंधित समाचार