Ayodhya incident : एसयूवी की टक्कर से श्रद्धालुओं से भरा ट्रैवलर पलटा, 12 घायल 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

थाना पूराकलंदर अंतर्गत प्रयागराज हाईवे पर अरूवावां गांव के पास हुआ हादसा, महाकुंभ स्नान कर अयोध्या दर्शन को जा रहे थे श्रद्धालु

Ayodhya, Amrit Vichar: पूराकलंदर थाना क्षेत्र के अयोध्या- प्रयागराज हाईवे पर सोमवार भोर में करीब 5:30 बजे अरुवावां गांव के सामने तेज रफ्तार एसयूवी की टक्कर से यात्रियों से भरा ट्रेवलर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया। हादसे में सात महिला समेत 12 लोग घायल हो गए।

सभी कर्नाटक के निवासी हैं जो प्रयागराज में महाकुंभ स्नान कर अयोध्या दर्शन को जा रहे थे।थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि सोमवार सुबह करीब 5:45 बजे प्रयागराज से अयोध्या दर्शन करने आ रही भक्तों से भरी ट्रैवलर एक एसयूवी से टकरा गई। हादसा ट्रैवलर के चालक नरसिंम ला को नींद आने से हुआ।

हादसे में एसयूवी पर सवार संगीता दुबे पत्नी वीरेन्द्र दुबे निवासी भावापुर थाना कोतवाली बीकापुर अयोध्या समेत ट्रैवलर में सवार राहुल, शारदा, नागम्मा, महादेवी, एरम्मा, सिदद्मा, सत्यमा, नीलमा, बाबू, राणी व चालक नरसिंम ला निवासी कर्नाटक घायल हो गए। सभी घायलों को जिला चिकित्सालय अयोध्या मे भर्ती कराया गया। बताया कि तहरीर मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- प्रयागराज : निस्तारित मामले की दोबारा जांच शुरू करवाने पर शिकायतकर्ता को लगाई फटकार

संबंधित समाचार