सीएम शिवराज ने की ‘गो कैबिनेट’ की पहली बैठक
भोपाल। मध्य प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से गाय और गो धन पर आधारित अर्थव्यवस्था को गति देने के लिये प्रदेश सरकार की नवगठित गो कैबिनेट की पहली बैठक रविवार को शुरू हुई। एक सूत्र ने बताया कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने निवास पर ऑनलाइन बैठक की अध्यक्षता की। जिसमें भगवान कृष्ण …
भोपाल। मध्य प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से गाय और गो धन पर आधारित अर्थव्यवस्था को गति देने के लिये प्रदेश सरकार की नवगठित गो कैबिनेट की पहली बैठक रविवार को शुरू हुई। एक सूत्र ने बताया कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने निवास पर ऑनलाइन बैठक की अध्यक्षता की। जिसमें भगवान कृष्ण और गायों को समर्पित गोपाष्टमी के पर्व पर बैठक में शामिल लोगों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बताया कि गायों के लिये स्थापित यह देश का पहला निकाय है। इसमें प्रदेश के पशुपालन, वन, पंचायत और ग्रामीण विकास, राजस्व, गृह और किसान कल्याण विभाग के मंत्री शामिल किये गये हैं।
