ATP Finals: जोकोविच और नडाल बाहर, थिएम व मेदवेदेव में होगी खिताबी टक्कर
लंदन। विश्व के नंबर एक खिलाड़ी सर्बिया के नोवाक जोकोविच और नंबर दो स्पेन के राफेल नडाल शनिवार को सेमीफाइनल में हारकर बाहर हो गए और साल के आखिरी टेनिस टूर्नामेंट एटीपी वर्ल्ड टूर फाइनल्स का खिताबी मुकाबला ऑस्ट्रिया के डोमिनिक थिएम और रूस के डेनिल मेदवेदेव के बीच खेला जाएगा। First win over Nadal, …
लंदन। विश्व के नंबर एक खिलाड़ी सर्बिया के नोवाक जोकोविच और नंबर दो स्पेन के राफेल नडाल शनिवार को सेमीफाइनल में हारकर बाहर हो गए और साल के आखिरी टेनिस टूर्नामेंट एटीपी वर्ल्ड टूर फाइनल्स का खिताबी मुकाबला ऑस्ट्रिया के डोमिनिक थिएम और रूस के डेनिल मेदवेदेव के बीच खेला जाएगा।
First win over Nadal, first final in London ?@DaniilMedwed completes an incredible 3-6, 7-6(4), 6-3 comeback!#NittoATPFinals pic.twitter.com/GgT5wPLAeL
— ATP Tour (@atptour) November 21, 2020
यूएस ओपन चैंपियन थिएम ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए जोकोविच को कड़े संघर्ष में 7-5, 6-7 (10), 7-6 (5) से हराया जबकि मेदवेदेव ने 20 ग्रैंड स्लेम खिताबों के विजेता नडाल को 3-6, 7-6 (4), 6-3 से पराजित किया। इस हार के साथ नडाल का 16 वर्षों में पहली बार यह खिताब जीतने का सपना फिर टूट गया।
