केरल में युवक ने दादी और प्रेमिका समेत पांच लोगों की हत्या की, मां की हालत गंभीर
तिरुवनंतपुरम। तिरुवनंतपुरम के निकट वेंजारामूडु में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां 23 साल के एक युवक ने सोमवार को पुलिस के सामने कबूल किया कि उसने अपने 13 वर्षीय भाई, दादी (80) और एक महिला सहित 5 लोगों की हत्या की है। महिला उसकी प्रेमिका बताई जा रही है।
पुलिस ने बताया कि आरोपित युवक की पहचान अफान के रूप में हुई है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अफान ने दावा किया था कि उसने जहर खा लिया है। पुलिस ने पांच लोगों की मौत की पुष्टि की है, जबकि अफान की मां को गंभीर हालत में एक निजी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसने अपनी मां पर भी हमला किया था। मृतकों में दो उसके करीबी रिश्तेदार थे। यह घटना तब प्रकाश में आई जब अफान शाम को वेंजारामूडु पुलिस थाने में आया और अपना अपराध कबूल किया।
यह भी पढ़ें- Mahashivratri 2025 : आधी रात से बदल जाएगी यातायात व्यवस्था, शहर में इन जगहों का रूट होगा डायवर्ट
