मौज मस्ती की खातिर अपराध की दुनिया में रखा कदम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार: दिल्ली की चकाचौंध वाली जिंदगी और ठाठ-बाट के साथ मौज मस्ती का सपना देखना हर किसी का अधिकार है। लेकिन अपराध का रास्ता चुनना गलत है। पकड़े प्रियांशु, उवैस और गौरव नाथ ने अल्प समय में पैसा कमाने का तरीका ढूंढा। बताया कि मुख्य आरोपी गौरव नाथ का ही यह आइडिया था कि सत्ताधारी विधायकों को धमकाकर फिरौती मांगी जाए।


एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद जब गौरव नाथ से पूछताछ की गई तो आरोपी ने बताया कि उवैस और प्रियांशु जोशी जिगरी दोस्त हैं। अक्सर वह ठाठ बाट से रहना, क्लब जाना और नशा के शौकीन थे। बताया कि 26 जनवरी को जब दारू पार्टी के दौरान गौरव नाथ ने ही अल्प समय में अधिक पैसा कमाने का प्रस्ताव दोस्तों के सामने रखा और तारिका यह ढूंढा कि जहां-जहां भाजपा की सरकार है और छोटा प्रदेश है।


वहां के सत्ताधारी विधायकों को कॉल कर केंद्रीय गृह मंत्री का बेटा या फिर पीआरओ बनकर धमकाया जाएगा और फिरौती मांगी जाएगी। इसके बाद नेट से सारी जानकारी जुटाई गयी। जिस पर प्रियांशु ने केंद्रीय गृह मंत्री के बेटे की भूमिका निभाई और उसने कभी राष्ट्रीय अध्यक्ष का बेटा बनकर तो किसी विधायक से जय लाल शाह का पीआरओ बनकर फिरौती मांगी।

ईसीआई साइट से निकाली थी जानकारी
कोतवाली पुलिस एवं एसओजी की संयुक्त कार्रवाई में गिरफ्तार मुख्य आरोपी गौरव नाथ ने 26 जनवरी 2025 को दोस्त प्रियांशु व उवैस के साथ मिलकर फिरौती मांगने का तरीका ढूंढा और कई प्रदेशों के विधायकों के फोन नंबर खोजने के लिए ईसीआई एफिडेविट साइट से विस्तृत जानकारी जुटाई। इसके बाद उत्तराखंड के तीन भाजपा विधायकों के अलावा मणिपुर, उड़ीसा, कर्नाटक के विधायकों के मोबाइल नंबर निकाले गये और फिर विकिपीडिया से सारी जानकारी हासिल की और खाका तैयार कर फिरौती मांगना शुरू कर दिया।

ठगी में मामले में जेल जा चुका है गौरव
पुलिस गिरफ्त में गौरव नाथ पर फिरौती मांगने का यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले आरोपी सर्वेश मिश्रा और विशेष कुमार के साथ दिल्ली में एक ठगी के मामले में जेल जा चुका है। बाद में उसका झगड़ा होने के बाद उसका संपर्क टूट गया, लेकिन गौरव नाथ के प्रियांशु पंत व उवैस दोस्त बन चुके थे। प्रियांशु को बोलने का अच्छा ज्ञान था। इसी कारण प्रियांशु ने दो अलग-अलग मोबाइल नंबर से केंद्रीय गृह मंत्री का बेटा बनकर फिरौती मांगी।

संबंधित समाचार